Numerology Prediction: 18 सितंबर से इन 3 मूलांक वालों की मेहनत लाएगी रंग, इस दिन की अंक ऊर्जा करवाएगी मोटी कमाई

Numerology Prediction: 18 सितंबर शुक्रवार को मूलांक 9, भाग्यांक 1 और शुक्र की त्रिकोणीय ऊर्जा का संयोग बन रहा है. यह शक्तिशाली कॉम्बिनेशन है, जो मेहनत के दम पर उच्च पद, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान दिलाने का संकेत देता है. इस दिन अंक ऊर्जा से 3 मूलांकों के जातकों को मोटी कमाई हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Forecast

18 सितंबर, 2026 को मंगल-सूर्य का अंक योग बन रहा है. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 18 September 2026: 18 सितंबर, 2026 की अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह दिन लीडरशिप के साथ साहस से आगे बढ़ने का दिन सिद्ध हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 8 यानी 9 है, जबकि पूरी तारीख यानी 18 – 09 – 2026 का योग 1 + 8 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 28, फिर कुल योग 2 + 8 = 10 और फिर 1 + 0 = 1 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 9 और भाग्यांक 1 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 9 का संबंध मंगल से है, जो साहस, ऊर्जा, वाहन, जमीन-जायदाद आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, पिता, राजनीति, सम्मान आदि के कारक हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 18 सितंबर का दिन शुक्रवार है, जिसके स्वामी दैत्याचार्य शुक्र हैं. इस प्रकार 18 सितंबर के दिन के उपर मंगल के मूलांक 9 और सूर्य के भाग्यांक 1 की ऊर्जा के साथ शुक्र का भी त्रिकोणीय असर रह सकता है. मंगल और सूर्य परम मित्र हैं और यह राजयोग-सा फल देता है, जिससे यह दिन मंगल-सूर्य की प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. न्यूमरोलॉजी में यह कॉम्बिनेशन साहस और लीडरशिप और मेहनत के दम पर उच्च पद और सम्मान हासिल करने का संकेत देता है. इस दिन के न्यूमरोलॉजी एनर्जी का सभी मूलांकों पर व्यापक असर होगा, लेकिन यह दिन 3 भाग्यशाली मूलांकों के जातकों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक वाले कौन-से हैं, जिनकी मेहनत रंग लाएगी और इस दिन की अंक ऊर्जा मोटी कमाई के मौके उपलब्ध करवा सकती है?

विज्ञापन

18 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

जिसका भी जन्म किसी भी महीने के 1, 10, 19 या 28 तारीख हो हुआ है यानी जिनका मूलांक 1 है, उनके लिए 18 सितंबर का दिन एक गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. सूर्य-मंगल योग से बनी ऊर्जा इस मूलांक के जातकों को नौकरी में सफलता दिला सकती है. जो राजनीति, मैनेजमेंट और सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें मोटी डील हाथ लग सकती है. खानदानी जमीन-जायदाद से धन लाभ होगा. लाइफ पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे.

विज्ञापन

18 सितंबर के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

मूलांक 6 के स्वामी शुक्र है और यह दिन भी शुक्रवार है, तो इस मूलांक के जातकों यानी जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, पर शुक्रदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. आपको मोटी कमाई करने के बेजोड़ मौके मिलेंगे. ग्लैमर, मीडिया, फैशन, ब्यूटी, कॉस्मेटिक और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. नया या पुराना दोनों निवेश अच्छा रिटर्न देगा. कहीं अटका हुआ धन अचानक मिल सकता है.

विज्ञापन

18 सितंबर के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 यानी जिनका जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हैं, के लिए 18 सितंबर का दिन मेहनत का रिवार्ड पाने का दिन सिद्ध हो सकता है. आप नई ऊर्जा और साहस से भरे रहेंगे. आपके आत्मविश्वास और निडरता के कारण कई लटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, स्पोर्ट्स, व्हीकल के बिजनेस से जुड़े लोगों को मोटी कमाई के मौके मिलेंगे. कोर्ट कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आएगा. पारिवारिक सहयोग कायम रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ