Numerology Prediction: 19 सितंबर की अंक ऊर्जा खोलेगी कमाई के द्वार, इन 3 मूलांक वालों को हो सकता है धन लाभ

Numerology Prediction: 19 सितंबर को मूलांक 1, भाग्यांक 2 और शनिवार के स्वामी शनि की त्रिकोणीय ऊर्जा सक्रिय रहेगी. यूं तो यह अंक ज्योतिषीय ऊर्जा सभी के लिए खास है, लेकिन 3 मूलांक वालों के लिए कमाई के नए द्वार और बड़ा धन लाभ खोल सकती है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं.

Numerology-Forecast

19 सितंबर को सूर्य, चंद्रमा और शनि की ऊर्जा से 3 मूलांक वालों के लिए लकी है. (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 19 September 2026: 19 सितंबर, 2026 की अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह दिन नेतृत्व ऊर्जा के साथ विचारों में स्मार्टनेस से आगे बढ़ने का दिन सिद्ध हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 9 = 10 और फिर 1 + 0 = 1 है, जबकि पूरी तारीख यानी 19 – 09 – 2026 का योग 1 + 9 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 29, फिर कुल योग 2 + 9 = 11 और फिर 1 + 1 = 2 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 1 और भाग्यांक 2 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 1 का संबंध सूर्य से है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, पिता, राजनीति, सम्मान आदि के कारक हैं. वहीं, भाग्यांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो क्रिएटिविटी, विचार शक्ति, मानसिक स्पष्टता, संवेदनशीलता आदि के कारक हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 19 सितंबर का दिन शनिवार है, जिसके स्वामी न्यायाधीश शनि हैं. इस प्रकार 19 सितंबर के दिन के उपर सूर्य के मूलांक 1 और चंद्रमा के भाग्यांक 2 की ऊर्जा के साथ शनि का भी असर रह सकता है. सूर्य और चंद्रमा मित्र हैं और यह संयोग राजा-रानी राजयोग-सा फल देता है, जिससे यह दिन सूर्य-चंद्र की प्रभाव की प्रबलता का दिन बन सकता है. शनि के प्रभाव से दिन अनुशासन और मेहनत की प्रेरणा देगा. न्यूमरोलॉजी में यह कॉम्बिनेशन लीडरशिप के साथ क्रिएटिविटी और मजबूत विचार शक्ति से आगे बढ़ने का संकेत देता है. इस दिन के अंक ज्योतिषीय ऊर्जा का सभी मूलांकों पर प्रभाव पड़ेगा. लेकिन, यह दिन 3 भाग्यशाली मूलांक वालों के के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक वाले कौन-से हैं, जिनके लिए कमाई के नए द्वार खुल सकते हैं और धन लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

19 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 यानी किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों के लिए 19 सितंबर का दिन ‘सेल्फ-बूम’ वाला दिन साबित हो सकता है. राजनीति, सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवा, मैनेजमेंट और खानदानी कारोबार से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में रहेंगे. जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. असाइनमेंट समय पर पूरे होंगे. लटके हुए प्रोजेक्ट और टेंडर पास हो सकते हैं. पिता के निर्णय से घर के मसले सुलझेंगे.

विज्ञापन

19 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 यानी जिनका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, वे लोग 19 सितंबर को भाग्य का साथ पा सकते हैं. कला, संगीत, लेखन, काउंसेलिंग, डेयरी आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में रहेंगे. वर्क प्लेस पर आपके आइडिया की तारीफ होगी. कलीग का सहयोग मिलेगा. टीम वर्क में काम से धन लाभ होगा. कारोबार में फंसा हुआ धन निकल सकता है. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

विज्ञापन

19 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

जिन किसी का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हैं यानी जो मूलांक 8 के जातक हैं, उनके लिए 19 सितंबर जीवन में स्थिरता और मेहनत का सही फल पाने के दिन सिद्ध हो सकता है. कारोबार में धन की आमद बढ़ेगी. वर्क प्लेस पर काम बोझ तले भी आप अच्छा रिजल्ट देंगे. डिसिप्लिन के सही पालन से हर काम में दुगुना लाभ हो सकता है. आपकी विनम्रता से संबंधों में मजबूती आएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ