---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जाग सकता है इन 5 राशियों का नसीब, पढ़ें 17 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दिन है. इसके साथ यह गणेश चतुर्थी उत्सव का चौथा दिवस भी है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज का दैनिक राशिफल में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के साथ षष्ठी तिथि भी है. आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दिन है. इस दिन बलराम जयंती के साथ गणेश चतुर्थी का चौथा दिवस भी है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग के साथ आडल और विडाल योग का प्रभाव भी रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से यहां जान सकते हैं, आइए 17 सितंबर 2026 का आज का राशिफल.

मेष राशि

आज आप मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे. किसी नए काम को पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. आपके शत्रु सक्रिय होंगे. आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे है. पूर्व में किये निवेशों से आज आपको लाभ होगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आप जोखिम के कार्यों से आज दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें. धन संचय में आप सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि

आपके परिणय चर्चाओं में आप को सफलता मिलेगी. खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है. आज धन लाभ हो सकता है.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आप अपने काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar Rashifal: राहु का मकर गोचर इन 5 राशियों के लिए लाभकारी, जून 2028 तक बरसेगी धन-धान्य की कृपा

---विज्ञापन---

सिंह राशि

जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी अन्यथा आप के साथ कई लोगों का नुकसान होगा. आज कारोबार में उन्नति के योग है. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. आपका न्यायपक्ष मजबुत होगा.

कन्या राशि

आज आपका मन केवल पैसा कमाने में लगा रहेगा. आपको अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करनी होगी. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. आपकी नौकरी में तबादले के योग बन रहे है. आपको आर्थिक लाभ होगा.

---विज्ञापन---

तुला राशि

आज आपके भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल अवश्य होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से आप परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा. मेहनत से पीछे न हटें, आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा.

वृश्चिक राशि

व्यवसायिक में आपको नए रस्ते मिल सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग है. धर्म-कर्म में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा.

---विज्ञापन---

धनु राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से आज आपको सफलता मिलेगी. साझेदारी से आपको लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.

यह भी पढ़ें: Angel Number Meaning: क्या आपको भी बार-बार दिखता है 11:11, 444 या 5:55, ये एंजेल नंबर हैं बेहद लकी, जानें लाइफ पर इनका असर

---विज्ञापन---

मकर राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं. खुद के तौर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.

कुंभ राशि

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है.

---विज्ञापन---

मीन राशि

आप अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें. आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. आपके मान सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों की नाक पर रहता है गुस्सा, हल्की-सी बात पर भड़क जाते हैं ये लोग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 17, 2026 08:18 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola