Lucky Zodiac Signs: 18 सितंबर से इन 5 राशियों के अटके काम पकड़ेंगे रफ्तार, सफलता देगी दस्तक, होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Signs: 8 सितंबर, 2026 को भद्र, हंस, मालव्य, बुधादित्य और मंगल के नीचभंग सहित कई राजयोग का संयोग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार इन योगों का सकारात्मक असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन 5 राशियों को इससे सबसे ज्यादा धन लाभ और सफलता मिलेगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Sign

18 सितंबर को बन रहे राजयोगों से 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 18 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है. इसके साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 26वां दिन भी है. इस दिन सप्तमी तिथि दोपहर के 1:00 PM तक ही रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन संतान सप्तमी और ललिला सप्तमी व्रत के साथ ज्येष्ठ गौरी पूजा और दूर्वा अष्टमी भी मनाया जाएगा. इसके साथ ही, ज्येष्ठा नक्षत्र और मूल नक्षत्र का संयोग बन रहा है और इसे आयुष्मान योग और प्रीति योग की शुभता भी प्राप्त हो रही है. जहां तक इस दिन की ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन सूर्य और बुध कन्या राशि, चंद्रमा वृश्चिक राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर को कन्या राशि में बुध के उदय भद्र राजयोग एक्टिव हो चुका है. 18 सितंबर से कर्क राशि में मंगल गोचर से नीचभंग राजयोग बन रहा है. इसके साथ ही सूर्य के कन्या राशि में जाने से बुधादित्य योग बना है और इस दिन मालव्य योग, गुरु-चंद्र का नवपंचम राजयोग और हंस राजयोग प्रमुख हैं, जो इस दिन को प्रभावित कर रहे हैं. उधर वृश्चिक राशि में चंद्रमा भी नीचभंग राजयोग बना रहे हैं और सूर्य-शनि भी समसप्तक योग निर्मित कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 18 सितंबर के इन प्रभावशाली ज्योतिषीय योग-संयोग का असर यूं तो हर राशि पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनको सफलता दस्तक देगी और धन लाभ होगा?

विज्ञापन

18 सितंबर का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए 18 सितंबर एक सकारात्मक दिन सिद्ध होगा. बुध्दि, संतान और धन से जुड़े लाभ होंगे. फायनेंस, हायर एजुकेशन, आर्ट्स और क्रिएटिव फील्ड के लोगों को अधिक लाभ होगा. स्टूडेंट के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. नए लोगों से संपर्क से बिजनेस में लाभ होगा.

विज्ञापन

18 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 18 सितंबर का दिन एक नया सवेरा की तरह हो सकता है. जीवन के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. नई प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं. अपना नया काम भी शुरू हो सकता है. इस काम में परिवार, विशेष कर माता जी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल फील के लोग लाभ कमाएंगे.

18 सितंबर का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 18 सितंबर का दिन विशेष उपलब्धियों का दिन साबित हो सकता है. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. सरकारी अधिकारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है. जॉब में सैलरी में इजाफा हो सकता है. विरोधी शांत रहेंगे. कारोबार में भी उन्नति के योग हैं. योजनाएं सफल हो सकती हैं.

विज्ञापन

18 सितंबर का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 18 सितंबर का दिन काफी फेवरेबल रह सकता है. पर्सनैलिटी में निखार आने से लोग प्रभावित होंगे. तनाव दूर से सही निर्णय क्षमता सामने आएगी. जॉब प्लेस आपके लीडरशिप की तारीफ हो सकती है. खुद का व्यवसाय करने वले लोग अधिक सफल रहेगी. अच्छे और समुचित प्रयास से धन की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

18 सितंबर का धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए 18 सितंबर का दिन एक तरह भाग्योदय का दिन साबित हो सकता हिय. पार्टनरशिप बिजनेस में धन की आमद बढ़ेगी. व्यवसाय का विस्तार भी समभ है. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति के विवाद के हल का रास्ता निकल सकता है. कोर्ट के काम में राहत मिल सकती है. धन का प्रवाह उत्तम रहेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ