Budh Uday Rashifal: 31 दिन बाद हुआ 'बुध का उदय', इन 5 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी कामयाबी, लगेगा धन का तड़का

Budh Uday Rashifal: 17 सितंबर 2026 की शाम में कन्या राशि में बुध का उदय हो चुका है. उदित होने के बाद अब बुध ग्रह की फल देने की क्षमता कई गुना बढ़ गई है और इससे ‘भद्र राजयोग’ पूरी तरह एक्टिव हो गया है. इससे 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Uday-2026

उदय से कन्या राशि में शक्तिशाली 'भद्र राजयोग' एक्टिव हो गया. (Photo Credit: AI/News24)

Budh Uday Rashifal: 31 दिनों तक अस्त रहने के बाद 17 सितंबर, 2026 की शाम 6 बजकर 55 मिनट पर बुद्धि-वाणिज्य के स्वामी ‘बुध का उदय’ हुआ. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल गोचर से ठीक पहले बुध उदय एक बेहद महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध का उदय 18 अगस्त को हुआ था.

विज्ञापन

आपको बता दें, बुध ग्रह इस समय स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कन्या में हैं और हंस राजयोग में से एक सबसे प्रभावशाली ‘भद्र राजयोग’ बना रहे हैं. लेकिन बुध के अस्त होने से यह राजयोग एक्टिव नहीं हुआ था, जो बुध उदय होने से अपना फल देने लगेगा. आपको बता दें कि जब कोई ग्रह अस्त होते हैं, उनकी फल देने की शक्ति लगभग शून्य होती है, लेकिन उदित होने के बाद उनकी फल देने की क्षमता कई बढ़ जाती है, उनकी डिग्री, भाव में स्थित, ग्रह युति, दृष्टि पर निर्भर करती है. आइए जानते हैं, बुध उदय से किन 5 राशियों को लाभ होने की संभावना है?

विज्ञापन

बुध उदय वृषभ राशिफल

बुध के उदय के बाद वृषभ राशि के जातकों अचानक बड़ा लाभ हो है. बुध का यह उदय वृषभ राशि से 5वें भाव में हुआ है, जो बुद्धि, विद्या, संतान और धन लाभ का स्थान है. सबसे अधिक लाभ एजुकेशन, शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेड की फील्ड से जुड़े लोगों को होगा. पुराने निवेश का शानदार रिटर्न मिल सकता है.

विज्ञापन

बुध उदय मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है. बुध उदय के बाद भद्र राजयोग एक्टिव होने से इस राशि के जातकों के लिए सुख के दिन आ सकते हैं, क्योंकि बुध का उदय इस राशि से चौथे भाव में हुआ, जो सुख-संपत्ति का भाव है. मकान और गाड़ी पर्चेज के योग बन सकते हैं. प्रॉपर्टी का पुराना विवाद समाप्त हो सकता है.

बुध उदय सिंह राशिफल

बुध का उदय सिंह राशि के दूसरे भाव में हुआ है, जो धन और वाणी का भाव है. धन भाव में भद्र राजयोग, साथ ही सूर्य के साथ बुधादित्य योग आपको की प्रकार के लाभ करवा सकता है. काम धंधे में बचत में भारी इजाफा होगा. वाणी में आकर्षण बढ़ेगा. सेल्स, एंकरिंग, कन्सल्टिंग से जुड़े लोग काफी धन लाभ पा सकते हैं.

विज्ञापन

बुध उदय कन्या राशिफल

बुध उदय का सबसे सीधा और बड़ा असर कन्या राशि के जातकों में दिखेगा, क्योंकि बुध उदय का लग्न कन्या राशि ही है. आपकी पर्सनैलिटी और वाणी में जबरदस्त आकर्षण बढ़ सकता है. मानिसक दूर होगा. हेल्थ इश्यूज ठीक हो जाएंगी. लीडरशिप क्वालिटी बढ़ने से हर काम पर असर पड़ेगा, जो धन की आमद बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

बुध उदय मकर राशिफल

मकर राशि के लिए बुध उदय उनके भाग्य का द्वार खुलने जैसा साबित हो सकता है, क्योंकि बुध का उदय उनकी राशि के नौवें भाव में हुआ है. रुके काम तेजी से पूरे होंगे. प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा. कारोबार का विस्तार हो सकता है. विदेशी डील भी फाइनल हो सकती है. धन प्रवाह बढ़ने से जीवन में पॉजिटिव बदलाव आएंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ