True Friendship Zodiac: 'जय-वीरू' के जैसी होती है इन राशियों दोस्ती, दुनिया की कोई ताकत इन्हें नहीं कर सकती अलग

True Friendship Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास राशियों की दोस्ती ‘जय-वीरू’ जैसी अटूट होती है, जो सुख-दुख में चट्टान की तरह हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, दोस्ती की अनकही मिसाल बनती है?

True-Friendship-Zodiac

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के रिश्ते 'जय-वीरू' जैसी अटूट दोस्ती होती है. (Photo Credit: AI/News24)

True Friendship Zodiac: बचपन से लेकर उम्र की ढलती पड़ाव तक हम सैकड़ों लोगों से मिलते हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो एक-दूसरे की परछाई बन जाते हैं. ऐसा तब होता है, जब इनकी दोस्ती, दोस्ती से भी ऊपर उठ जाती है. ऐसे लोग वाकई में ‘शोले’ मूवी के ‘जय और वीरू’ जैसे होते हैं, खुशी का जश्न मनाना हो या दुख के काले बादल से लड़ना, वे हमेशा एक-दूसरे के साथ अडिग चट्टान की तरह खड़े रहते हैं. ये असली जिंदगी के ‘जय-वीरू’ होते हैं, जिसे वक्त, हालात या कोई दुनियावी ताकत अलग नहीं सकती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के बीच ऐसी दोस्ती की अनकही मिसाल बनती है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष और सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष के स्वामी मंगल और सिंह के स्वामी सूर्य हैं. सूर्य-मंगल नैसर्गिक और परम मित्र हैं. ये दोनों की अग्नि तत्व हैं. दोनों नेतृत्व, ऊर्जा और साहस के धनी हैं, जैसे की जय और वीरू थे. सिंह का अहंकार भी मेष को ठेस नहीं पहुंचाता है. इससे ये एक-दूसरे की ताकत बनते हैं.

विज्ञापन

वृषभ और कन्या राशि

कुंडली में वृषभ राशि और कन्या एक-दूसरे से नवपंचम योग बनाते हैं, जो बेहद शुभ होता है. दूसरी ओर वृषभ के स्वामी शुक्र हैं और कन्या के बुध, जो एक दूसरे के परम मित्र हैं. ये दोनों ही पृथ्वी तत्व हैं. संकट के समय वृषभ अडिग और समाधान कन्या ढूंढ लाता है. इनकी दोस्ती में कभी धोखा या अविश्वास नहीं आता है.

विज्ञापन

कर्क और वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र में कर्क और वृश्चिक की मित्रता को आत्मा और वफादारी का मेल बताया गया है. कर्क के स्वामी चन्द्रम हैं और वृश्चिक के मंगल. इनके योग यह चंद्र-मंगल योग होता है, जो अटूट बंधन को जन्म देता है. दोनों ही जल तत्व हैं. ये आपस में ऐसे घुल मिल जाते हैं, जैसे नीर और क्षीर यानी दूध और पानी. मुश्किल और चुनौतियां आने पर इन्हें दुनिया की कोई ताकत हिला भी नहीं सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ