Astrology Zodiac Prediction: बदला लेने में नंबर एक हैं इन 5 राशियों के लोग, सालों बाद भी नहीं भूलते अपना अपमान

Astrology Zodiac Prediction: कुछ लोग अपना अपमान या इंसल्ट भूल जाते हैं, तो कोई अपने चोट और अपमान को भूल नहीं पाता है. कोई तुरंत जवाब देता है, तो कोई सही समय का इंतजार करता है. आइए जानते हैं, वे राशियां कौन-सी हैं, जो अपमान का हिसाब नहीं भूलतीं और समय आने पर बदला जरूर लेती हैं?

Astrology-Zodiac-Prediction

कुछ राशियां अपमान नहीं भूलतीं हैं और मौका मिलते ही हिसाब बराबर करती हैं। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Astrology Zodiac Prediction: जीवन में हर किसी का अपमान सहने का तरीका अलग-अलग होता है. कोई बात भूल जाता है, तो कोई उसे दिल में रख लेता है, वो भी लंबे समय के लिए. ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के लोग इज्जत और सेल्फ रिस्पेक्ट को लेकर वाकई में काफी सीरियस होते हैं. ये लोग चोट या अपमान मिलने पर उस बात जल्दी नहीं भूलते हैं. अपनी राशि के नेचर के अनुसार, कोई तुरंत जवाब दे देता है, तो कोई सही समय का इंतजार करता है. आइए जानते हैं, वे राशियां कौन-सी हैं, जो अपने इंसल्ट या अपमान का हिसाब लंबे समय तक याद रखती हैं और मौका मिलने पर वार करने से चूकती नहीं हैं?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यूं तो वृश्चिक वाले बाहर से शांत दिखते हैं, लेकिन इनके मन की बात समझना आसान नहीं होता है. अपमान या भरोसा टूटने की बात ये जल्दी नहीं भूलते है. यह देखा गया है कि ये तुरंत रिएक्ट करने के बजाय पहले पूरा मामला समझते हैं. फिर सोच-समझकर कदम उठाते हैं. कई बार इनका जवाब झगड़ा नहीं, बल्कि दूरी बनाना होता है. इसलिए इनकी खामोशी को कमजोरी समझना ठीक नहीं होता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए इज्जत उनके लिए सबसे ऊपर होती है. खासकर सबके सामने नीचा दिखाया जाना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है. जब सेल्फ रेस्पेक्ट पर चोट लगती है, तो ये बात को लंबे समय तक याद रखते हैं. ये बहस में उलझने के बजाय अपनी ताकत दिखाना पसंद करते हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि ये अपनी सफलता को ही सामने वाले के लिए सबसे बड़ा जवाब बना देते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों का गुस्सा तेज हो सकता है. इसकी वजह है, इसके स्वामी ग्रह मंगल. इन्हें जब कुछ गलत लगता है, तो इनके लिए चुप रहना मुश्किल होता है. इनका रिएक्शन सीधा और बेबाक होता है. अपना अपमान होने पर ये तुरंत पलटकर जवाब देते हैं. हालांकि इन्हें गुस्सा जल्दी आता है, तो कई बार जल्दी शांत भी हो जाता है. लेकिन इनके साथ बात को बेवजह बढ़ाना सही नहीं होता है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर वाले तुरंत रिएक्ट करने के बजाय सोचने पर भरोसा करते हैं. किसी ने इनके साथ गलत किया, तो ये चुप रहकर स्थिति समझते हैं. इनका जवाब अक्सर इमोशनल ड्रामा नहीं, बल्कि अपनी स्थिति मजबूत करना होता है. करियर में आगे बढ़ना और सफलता हासिल करना इनके लिए बड़ा जवाब बन सकता है. इनकी चुप्पी को कमजोरी समझना ठीक नहीं होता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले रिश्तों को दिल से निभाते हैं. इसलिए अपनों से मिली चोट इन्हें ज्यादा गहराई से लगती है. भरोसा टूटने पर ये बात लंबे समय तक याद रख सकते हैं. इनका बदला हमेशा खुलकर सामने आए, यह जरूरी नहीं. कई बार ये चुपचाप दूरी बना लेते हैं. इनके लिए प्यार, भरोसा और सम्मान बहुत मायने रखते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ