---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Prediction: 12 जून से इन 3 मूलांक वालों के लिए खुल सकती है तरक्की की राह, बनेंगे धन के योग

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 12 जून 2026 को गुरु-आदित्य योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से 3 मूलांक के जातकों के लिए प्रगति के संकेत हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Prediction: अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 जून, 2026 को गुरु और सूर्य का प्रभाव पूरे दिन प्रभावी रह सकता है. अनेक जातकों के लिए यह दिन काफी प्रगतिशील साबित हो सकता हैं, क्योंकि 11 जून का दिन जहां चंद्र-मंगल योग से ‘सॉफ्ट पावर और स्ट्रिक्ट एक्शन’ का था, वहीं 12 जून ‘गुरु-आदित्य योग’ के असर से ‘नेतृत्व, ज्ञान और विस्तार’ का दिवस सिद्ध हो सकता है.

गणना के अनुसार, 12 जून का एकल अंक (1 + 2) करने पर मूलांक 3 प्राप्त होता है, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, विवाह, संतान, धर्म और उन्नति के कारक हैं. वहीं, इस दिन की पूरी तारीख यानी 2-06-2026 के अंकों का कुल योग करने पर 19 आता है, और इसका एकल अंक यानी भाग्यांक 1 होता है, जिसके स्वामी सूर्य हैं, जो नेतृत्व, सम्मान, राजनीति और सफलता के कारक हैं. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए यह दिन एक बेमिसाल दिन बन सकता है?

---विज्ञापन---

12 जून के लिए मूलांक 3 का अंक भविष्यफल

12 जून का दिन 3, 12, 21 और 30 तारीखों को जन्मे यानी मूलांक 3 के लोगों लिए ‘एक्सपोज़र और एक्सपैंशन’ जैसा असर ला सकता है. आपके अधूरे काम अचानक फास्ट ट्रैक पर आ सकते हैं. ऑफिस में आपकी बात को हल्के में लेने वाले लोग अब ध्यान से सुन सकते हैं. किसी सीनियर या मेंटर की तरफ से सीधा सपोर्ट मिल सकता है. अगर आप ऑनलाइन काम करते हैं तो कोई पोस्ट, रील या प्रोजेक्ट अचानक रिच बढ़ा सकता है. बैंक या फाइनेंशियल पेपर से जुड़ा कोई पुराना मामला क्लियर हो सकता है. परिवार में आपकी राय को लेकर एक नई जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी रिश्तेदार से पुरानी बातचीत फिर से शुरू हो सकती है और फायदा दे सकती है. छात्र किसी नए विषय या कोचिंग से जुड़कर अपनी दिशा बदल सकते हैं. कोर्ट-कचहरी या डॉक्यूमेंट से जुड़ा तनाव धीरे-धीरे कम होता दिख सकता है. प्रेम संबंध में अब शब्दों से ज्यादा व्यवहार असर करेगा. किसी जरूरतमंद या बुजुर्ग की मदद करने से मन हल्का महसूस होगा. दिन के अंत में आपको लगेगा कि आपकी पहचान धीरे-धीरे मजबूत हो रही है.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Traits: ‘फ्लर्टिंग’ को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा

---विज्ञापन---

12 जून के लिए मूलांक 1 का अंक भविष्यफल

मूलांक 1 यानी 1, 10, 19 और 28 तारीख को पैदा हुए लोगों के लिए 12 जून का समय ‘लीडरशिप और पहचान’ का टर्निंग पॉइंट हो सकता है. आपकी सोच और निर्णय क्षमता किसी बड़े मौके का कारण बन सकती है. नौकरी में नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी आपको आगे ला सकती है. किसी इंटरव्यू या मीटिंग में आपका प्रभाव साफ दिख सकता है. सरकारी काम या ऑफिशियल फाइल्स में तेजी आने के संकेत हैं. सोशल मीडिया या प्रोफेशनल नेटवर्क पर आपकी इमेज मजबूत हो सकती है. परिवार में किसी फैसले में आपकी भूमिका निर्णायक हो सकती है. पड़ोस या सोसाइटी में आपकी राय को महत्व दिया जा सकता है. छात्रों के लिए यह समय कॉम्पिटिशन और फोकस बढ़ाने वाला रहेगा. किसी पुराने मित्र से जुड़ी बातचीत नया अवसर दे सकती है. बिजनेस में नया क्लाइंट या डील फाइनल होने की संभावना बन सकती है. स्वास्थ्य और दिनचर्या को लेकर आप ज्यादा सजग रह सकते हैं. अंत में आपको महसूस होगा कि लोग आपकी बात को सिर्फ सुन नहीं रहे, बल्कि मान भी रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

---विज्ञापन---

12 जून के लिए मूलांक 9 का अंक भविष्यफल

12 जून का दिन मूलांक 9 यानी 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे जातकों के लिए ‘एक्शन और सही दिशा’ का मजबूत संकेत लेकर आ सकता है. आपकी एनर्जी अब बिखरेगी नहीं, बल्कि एक जगह फोकस होगी. नौकरी में रुका हुआ कोई टास्क अचानक आगे बढ़ सकता है. टीम या सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है. व्यापार में नया रिस्क अब फायदा दे सकता है. किसी पुराने ग्राहक या नेटवर्क से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. ऑनलाइन काम करने वालों को अचानक नए फॉलोअर्स या इनकम का संकेत मिल सकता है. परिवार में किसी तनावपूर्ण बातचीत का समाधान निकल सकता है. कोर्ट से जुड़े किसी मामले में राहत मिल सकती है. स्पोर्ट्स, डिफेंस या प्रतियोगी क्षेत्र में स्टूडेंट्स बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. किसी पशु, मरीज या जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक संतुलन बढ़ेगा. रिश्तों में अब टकराव कम और समझदारी ज्यादा दिखेगी. दिन के अंत तक आपको लगेगा कि आपकी मेहनत सही दिशा में लग रही है.

यह भी पढ़ें: Astrology Personality Traits: इस नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं रहस्य सुलझाने में माहिर, माने जाते हैं ‘जन्मजात जासूस’

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jun 11, 2026 11:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola