Numerology: इन तिथियों पर जन्मी लड़कियां होती हैं चिड़चिड़ी, नहीं मानती आसानी से हार!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मी लड़कियां बहुत ज्यादा चिड़चिड़ी होती हैं। ये लड़कियां आसानी से हार नहीं मानती हैं। यदि इन्हें कुछ जानना होता है या हासिल करना होता है, तो उसे करके ही दम लेती हैं।

Numerology

नखरे वाली होती हैं ये लड़कियां!

विज्ञापन

आमतौर पर देखा जाता है लड़कियों का स्वभाव शांत, कोमल और सरल होता है। लेकिन कई लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है। यदि कोई इनकी बात नहीं मानता है, तो ये इनसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता है। इन्हें हर चीज परफेक्ट चाहिए होती है। इसके अलावा उन लड़कियों की भी कमी नहीं है, जिनका स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। अगर इन्हें कोई बात पसंद नहीं आती है, तो ये गुस्सा हो जाती हैं और किसी से बात नहीं करती हैं।

हालांकि प्रत्येक लड़की के स्वभाव के बारे में, उसकी जन्म तिथि से पता चल सकता है। अंक शास्त्र जो कि ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है, उसमें जन्म तिथि यानी मूलांक का खास महत्व है। माना जाता है कि मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत आदि के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मी लड़कियों का स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। लेकिन ये मेहनती भी बहुत होती हैं। जो इन्हें चाहिए होता है, उसे वो हासिल करके ही दम लेती हैं। चलिए जानती हैं उन तिथियों के बारे में।

विज्ञापन

किन लड़कियों का स्वभाव होता है चिड़चिड़ा?

अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 1, 3, 10, 12, 19, 21 28 और 30 तारीख पर हुआ है, उनका स्वभाव चिड़चिड़ा होता है। ये लड़कियां दूसरों से अपनी बात मनवाने का दम रखती हैं। ये आसानी से हार नहीं मानती हैं। यदि इन्हें कुछ जानना होता है, तो उसे जानकर ही दम लेती हैं। ये दिल की साफ होती हैं, जो कभी किसी का बुरा नहीं चाहती हैं। ये हमेशा लोगों का अच्छा सोचती हैं और उन्हें राय भी अच्छी देती हैं। हालांकि इनकी इंट्यूशन पावर भी बहुत स्ट्रांग होती है। यदि इनके साथ कुछ बुरा होने वाला होता है, तो इन्हें पहले ही पता चल जाता है।

विज्ञापन

इन लोगों के अंदर है सफाई का कीड़ा!

अंक शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी माह की 1, 5, 11, 18, 20 और 28 तारीख पर जन्मे लोगों से गंदगी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। इनके अंदर सफाई का कीड़ा होता है। इसलिए ये अपने घर और आस-पास को हर समय साफ रखते हैं। यदि कोई चीज जरा-सी भी अपनी जगह से हिल जाती है, तो जब तक उसे ये उसकी सही जगह पर नहीं रखते हैं तब तक इन्हें शांति नहीं मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ