Video: धनु राशि पर शुरू हुई शनि की ढैय्या, जानें आमदनी और नौकरी पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

बीते दिनों शनि देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय कर्मफल दाता मीन राशि में मौजूद हैं। शनि के गोचर करते ही धनु राशि के ऊपर ढैय्या शुरू हो गई है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि शनि की ढैय्या का धनु राशि के जातकों की नौकरी और आमदनी पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Sagittarius Horoscope 2025

नवग्रहों के सबसे महत्वपूर्ण अंग शनि को शास्त्रों में दुख, पीड़ा, बीमारी और शोक का दाता माना गया है। जब भी किसी राशि के ऊपर शनि का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, तो उनके जीवन में विभिन्न परेशानियां आने लगती हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव ने कुंभ में से निकलकर मीन राशि में गोचर कर लिया है। शनि के गोचर करते ही धनु राशि के जातकों के ऊपर ढैय्या शुरू हो गई है। ऐसे में अप्रैल माह में धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएंगे। जहां कुछ लोगों के खर्चों में वृद्धि होगी, तो कुछ जातकों की आमदनी में भी कमी आएगी।

हालांकि 14 अप्रैल 2025 को सूर्य के गोचर करने से धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी अप्रैल माह के अंतिम दिनों में सैलरी बढ़ सकती है। इसके अलावा कार या संपत्ति खरीदने का भी योग है। यदि आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल माह में धनु राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ