जानिए कब है निर्जला एकादशी! इन उपायों से भगवान विष्णु और शिव देंगे मनचाहा वर
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Nirjala Ekadashi 2023: पौराणिक एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की प्रिय तिथि बताया गया है। इनमें भी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (अथवा निर्जला एकादशी 2023) का व्रत सर्वोत्तम माना गया है। निर्जला एकादशी के व्रत से भक्तों को पूरे वर्ष की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, ऐसे करें प्रयोग
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 30 मई 2023 (मंगलवार) को दोपहर 1.07 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 31 मई 2023 (बुधवार) को दोपहर 1.45 बजे होगा। हिंदू धर्म में उगते सूर्य की मान्यता होने के कारण निर्जला एकादशी का व्रत 31 मई को ही किया जाएगा।
इस बार निर्जला एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग भी बन रहे हैं जो इसे अत्यन्त शुभ मुहूर्त बना रहे हैं। इस दिन गायत्री जयंती भी है। इस दिन पूरी तरह भोजन और जल त्याग कर व्रत किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश हो जाता है। ऐसे में यदि एकादशी के उपाय करने से विशेष लाभ होगा। आचार्य अनुपम जौली से जानिए निर्जला एकादशी के उपायों के बारे में
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: