Maitreya Yog 2026: 12 जून को बनेगा 'मैत्रेय योग', सिंह समेत 3 राशियों के सितारे देंगे साथ और दिलाएंगे सफलता

Maitreya Yog 2026: मैत्रेय योग को शुभ योगों में से एक माना जाता है, जो कि 12 जून 2026 को बनने जा रहा है. ऐसे में इसके बाद का समय कुछ राशियों के लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. चलिए जानें ‘मैत्रेय योग’ के जून 2026 में बनने के सही समय और उन राशियों के बारे में, जिनके ऊपर ‘मैत्रेय योग’ का इस महीने शुभ प्रभाव पड़ने वाला है.

Maitreya Yog 2026

Credit- News24 Graphics

Maitreya Yog 2026: 12 जून 2026 को सुबह 2 बजकर 8 मिनट से मैत्रेय योग का आरंभ हो रहा है, जो कि सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर समाप्त भी हो जाएगा. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मैत्रेय योग को अत्यंत शुभ और कल्याणकारी योग माना गया है, जिस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिकत होती है. हालांकि, राशियों के जीवन पर भी मैत्रेय योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

आज हम आपको उन 3 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 12 जून 2026 के बाद मैत्रेय योग के सकारात्मक प्रभाव से लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा ‘मैत्रेय योग’

  • सिंह राशि (Leo)-

आय में वृद्धि होने से कामकाजी लोगों का मानसिक तनाव कम होगा. उम्मीद है कि इस बार आप बच्चों को उनकी मनपसंद चीज दिला पाएंगे. इसके अलावा नौकरी करने वाले जातकों की कार्यालय में साथियों के साथ चल रही नोकझोक खत्म होगी और समय पर टारगेट अचीव हो पाएगा. साथ ही घर के सदस्यों से रिश्ते सुधरेंगे.

  • तुला राशि (Libra)-

क्रोध पर संयम रखने से रिश्ते प्रभावित नहीं होंगे और उनमें मन-मुटाव ज्यादा नहीं बढ़ेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें धन प्राप्ति होने के प्रबल योग हैं. इसके अलावा दुकानदारों और कारोबारियों की संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. सेहत की बात करें तो उसे लेकर 12 जून 2026 के बाद आप बेफिक्र रहेंगे.

विज्ञापन
  • मकर राशि (Capricorn)-

दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा. वाहन चलाते समय सतर्क रहने से एक्सीडेंट नहीं होगा. साथ ही बिगड़े रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा. यदि आप जॉब बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस वक्त ये फैसला लेना ठीक रहेगा. इसके अलावा कारोबारियों का भी मुनाफा सोचे हुए टारगेट से बहुत ज्यादा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ