Aaj Ka Rashifal: आज कालाष्टमी पर किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान, पढ़ें 8 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 08 जून 2026 दिन सोमवार को अधिकमास कालाष्टमी पर ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 08 जून 2026 का राशिफल.

NEW RASHIFAL.jpg

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 08 June 2026: आज 08 जून 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी पर अधिकमास की कालाष्टमी का व्रत है. आज मासिक कालाष्टमी पर शतभिषा और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. इसके साथ ही विष्कम्भ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 08 जून 2026, दिन सोमवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष

विज्ञापन

आज का दिन आप के लिए लाभदायी है. व्यापार और व्यवसाय में सफलता के योग हैं. आपकी आय में वृद्धि होगी. आमोद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.

वृषभ

विज्ञापन

आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे. व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. पिता और बड़ों से लाभ की आशा है.

मिथुन

विज्ञापन

खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा की अवस्था से उभर पाएंगे. आकस्मिक प्रवास का योग है. लेखन या साहित्यिक विषयों में रुचि रहेगी. करोबार में उन्नति के लिए नई योजना लाएंगे.

कर्क

विज्ञापन

किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं. आमोद-प्रमोद से मन प्रफुल्लित रहेगा. मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद दो गुना हो सकता है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है.

विज्ञापन

सिंह

आज व्यावसायिक लाभ होगा. धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं. ब्याज, दलाली आदि के द्वारा आय में वृद्धि होने की संभावना है. आर्थिक रूप से लाभ मिलने से आर्थिक कष्ट दूर होगा. अच्छे वस्त्र और खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की कार्यालय में साथियों के साथ नोक झोंक हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या

वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी. कला के प्रति आप की रुचि रहेगी. व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा. व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

तुला

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा. रियल एस्टेट संबंधित दस्तावेजों में सावधानी बरतें. माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाप होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक

व्यापार के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा. संपत्ति से जुडे़ हुए कार्यों में लाभ मिलेगा. भाई-बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा. सायंकाल में शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे.

विज्ञापन

धनु

विज्ञापन

अपनी वाणी पर संयम रखने से अन्य लोगों के साथ मनमुटाव के प्रसंगो को आप टाल सकेंगे. धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी. मध्याह्न के बाद चिंताओं का निवारण होगा. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. खान पियन में नियंत्रण रखना होगा.

मकर

विज्ञापन

कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा. आज का प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा. गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा. पति पत्नी में विशेष टकराव की स्थिति बन सकती है. आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि रहेगी. कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा. धन खर्च पर नियंत्रण रखें.

कुंभ

विज्ञापन

मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा. धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी. ईश्वर की आराधना आपके मन को शांति प्रदान करेगी. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा.

मीन

विज्ञापन

शेयर-सट्टे में निवेश करते समय समझदारी से काम लें. विवाहोत्सुकों को योग्य पात्र मिलेगा. व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. किसी मनोरम स्थल पर प्रवास हो सकता है. मित्रों से आपको लाभ मिलेगा.मित्रों के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ