हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी या आड़ी-तिरछी रेखाएं होना कैसा होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

Hastrekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर भी बहुत ज्यादा कटी-फटी या आड़ी-तिरछी रेखाएं हैं? अगर हां, तो क्या कभी आपने इनके महत्व, लाभ व नुकसान के बारे में जानने का प्रयास किया है. आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र की मदद से हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी या आड़ी-तिरछी रेखाओं से मिलने वाले संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Hastrekha Shastra

Credit- News24 Graphics

Palmistry: हर व्यक्ति के हाथ की हथेली पर विभिन्न रेखाएं होती हैं, जिन पर वो ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद प्रत्येक रेखा के महत्व और उससे मिलने वाले शुभ-अशुभ फल के बारे में बताया गया है. मान्यता है कि हर रेखा का व्यक्ति के जीवन में अहम रोल होता है, जिससे उनके स्वभाव, व्यक्तित्व, शादी, सेहत, उम्र व बच्चों आदि के बारे में जाना जा सकता है. आज हम आपको किसी एक रेखा के बारे में नहीं, बल्कि ये बताएंगे कि हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी या आड़ी-तिरछी रेखाओं का होना कैसा होता है.

विज्ञापन

हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी रेखाएं होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की हथेली पर बहुत ज्यादा कटी-फटी रेखाएं होना शुभ नहीं होता है. ऐसे व्यक्ति का मन अस्थिर रहता है, जो स्वयं से निर्णय नहीं ले पाता है. ऐसे लोग बहुत सोचते हैं, लेकिन कोई भी फैसला नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा इनके जीवन में स्थिरता नहीं रहती है. ये आएदिन किसी न किसी संकट में फंस जाते हैं. साथ ही ये मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

हथेली पर बहुत ज्यादा आड़ी-तिरछी रेखाएं होना

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की हथेली पर बहुत ज्यादा आड़ी-तिरछी यानी टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं होती हैं, उनका स्वभाव क्रोधी होता है. ये जल्दी से अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा जीवन में इन्हें संघर्ष भी काफी करना पड़ता है. इन्हें जल्दी व बिना प्रयास से सफलता नहीं मिलती है.

विज्ञापन

हथेली पर बहुत ज्यादा बारिक रेखाएं होना

हथेली पर बहुत ज्यादा बारिक रेखाएं होना शुभ होता है. ऐसे लोगों का स्वभाव सरल व मिलनसार होता है, जो लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो ऐसे लोगों के कला से जुड़े क्षेत्रों में नाम और पैसा कमाने की संभावना अधिक रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ