Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 09 June 2026: मंगलवार को दिनभर रहेगा मृत्यु पंचक, जानें किस समय करें पूजा और कब नहीं

Aaj Ka Panchang: आज पुरुषोत्तम मास के 24वें दिन मृत्यु पंचक दिनभर रहने वाला है. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त व योग क्या है, चलिए इस बारे में 9 जून 2026 के पंचांग के जरिए जानें. साथ ही आप 9 ग्रहों की स्थिति और संवात आदि के बारे में जान पाएंगे.

Aaj Ka Panchang 9 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 9 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 जून 2026 का आरंभ ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी से हो रहा है, जो कि सुबह 02:35 मिनट पर समाप्त भी हो जाएगी. इसके बाद दिन के अंत तक दशमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज पुरुषोत्तम मास का 24वां दिन है और दिनभर अशुभ मृत्यु पंचक रहने वाला है. चलिए अब जानें 9 जून 2026, वार मंगलवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 01 बजकर 20 मिनट पर (10 जून 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा से दिन का आरंभ होगा, जो सुबह 09:39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह वृषभ राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में 9 जून 2026 को गोचर करेंगे.
  • मंगल ग्रह मेष राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • बुध ग्रह मिथुन राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह कर्क राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • शनि ग्रह मीन राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह कुंभ राशि में 9 जून 2026 को रहेंगे.

शुभ-अशुभ योग

प्रीति योग से दिन का आरंभ होगा, जो सुबह 08:18 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक आयुष्मान योग रहने वाला है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और आडल योग सुबह 09:39 से सुबह 05:23 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

शुभ मुहूर्त

9 June 2026 Ka Shubh Muhurat

अशुभ मुहूर्त

9 June 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

करण तैतिल दिन की शुरुआत में रहेगा, जो दोपहर 03:05 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद अगले दिन की सुबह तक गर करण रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ