Lucky Zodiac Sign: 9 जून, 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन मंगलवार है. यह पुरुषोत्तम मास का 24वां दिन है, जो सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से युक्त होने के कारण विशेष महत्व रखता है. वहीं, मंगलवार का दिन देवताओं में भगवान हनुमान जी और ग्रहों में सेनापति मंगल को समर्पित है. जहां तक चंद्र गोचर की बात है, तो वे मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में उनकी युति शनि से हो रही है, जो वहां पहले से बैठे हैं. इसके साथ ही शुक्र ग्रह के कर्क राशि में जाने से मिथुन राशि में बनी बुध-शुक्र की युति टूटने से लक्ष्मी नारायण योग भंग हो चुका है. लेकिन इसके साथ ही कर्क राशि में शक्ति गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है, जो गुरु-शुक्र की युति से बना है. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत है, जैसा कि 7 जून को था यानी मेष में मंगल, वृषभ में सूर्य, मिथुन में बुध, सिंह में केतु, कुंभ में राहु विराजमान हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 9 जून के इन सब ग्रहीय योग-संयोग से 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको करियर-कारोबार में सफलता और धन लाभ होने के प्रबल चांस हैं?
9 जून का मेष राशिफल
9 जून के बाद मेष राशि के जातकों के सामने कई बेहतरीन मौके आएंगे. ऐसा मौका भी आ सकता है, जिसकी उम्मीद पहले छोड़ दी थी. ऑफिस में किसी पुराने प्रोजेक्ट पर अचानक चर्चा शुरू हो सकती है, जो आपने ही तैयार की थी. पुरानी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है. दुकान, एजेंसी या सप्लाई का काम करने वालों को नया ग्राहक मिलेगा. ये किसी नए माध्यम से मिल सकता है, जहां स्थायी इनकम हो सकती है. परिवार में किसी मेम्बर की उपलब्धि से मन खुश होगा. आपलोग मुहल्ले में चर्चा का विषय बनेंगे. आपकी पहल से पड़ोस में चल रही किसी समस्या का समाधान निकल सकता है. सोशल मीडिया पर डाली गई कोई सूचना लाभकारी संपर्क दिला सकती है. बैंक में कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा. स्टूडेंट जातकों को रटने की बजाय समझने से लाभ होगा. प्रेम संबंधों में दिखावे की जगह भरोसा मजबूत होगा. किसी घायल पशु की मदद करने का अवसर मिल सकता है. इससे मन को संतोष मिलेगा.
9 जून का कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 9 जून एक विशेष प्रभाव का दिन सिद्ध हो सकता है. यह समय लोगों को प्रभावित करने का नहीं, उन्हें अपने पक्ष में जोड़ने का रहेगा. वर्क प्लेस पर टीम के बीच आपकी स्वीकार्यता बढ़ेगी. आप किसी कलीग का अधूरा काम पूरा कराएंगे. यह भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा. बिजनेस में पुराने स्टॉक से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. घर में किसी जरूरी सुविधा, जैसे किचन में PNG कनेक्शन से जुड़ा काम शुरू हो सकता है. आप रिश्तेदारों की एक जरूरी मीटिंग में हिस्सा ले पाएंगे. आपकी राय को काफी महत्व मिलने की उम्मीद है. कोर्ट में किसी दस्तावेज से जुड़ी राहत मिल सकती है. स्टूडेंट ऑनलाइन कोर्स में अच्छे रैंक लाएंगे. नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में छोटी मुलाकात बड़ा असर छोड़ सकती है. किसी अस्पताल में भर्ती परिचित की मदद करने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
9 जून का कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए 9 जून काफी लाभकारी रह सकता है. लाभ सीधे मेहनत से नहीं, सही समय पर लिए गए फैसलों से आएगा. बिजनेस में किसी पुराने ग्राहक का फोन आएगा, जो भविष्य के लिए एक बड़ा ऑर्डर दे सकता है. सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के डिपार्टमेंट में बदलाव से इनकम बढ़ सकता है. फ्रीलांस, डिज़ाइन, कंटेंट या ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े लोगों की पहुंच बढ़ेगी. परिवार में बड़े भाई का व्यवहार आपको सुखद आश्चर्य दे सकता है. लंबे समय से चली आ रही गलतफहमी खत्म होगी. शिक्षक, गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मिला कोई सुझाव आर्थिक लाभ दिला सकता है. स्टूडेंट जातक प्रोजेक्ट आधारित कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी धार्मिक संस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जो नई पहचान बनेगी. आपकी डेली रूटीन व्यवस्थित होगी. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा.
9 जून का वृश्चिक राशिफल
9 जून को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई काम की शुरुआत हो सकती है. जीवन में घटनाएं तेजी से अचानक मोड़ लेकर आगे बढ़ सकती हैं. वर्क प्लेस पर कोई व्यक्ति सहयोगी बन सकता है, जो पहले विरोध में था. व्यापार में नया समझौता उम्मीद से बेहतर साबित होगा. कोर्ट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन या कागजी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में गति आ सकती है. परिवार में किसी बुजुर्ग की पुरानी बात आज काम आएगी. स्थानीय स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. मोहल्ले में जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. स्टूडेंट पढ़ाई के साथ किसी प्रतियोगिता या मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे. लव रिलेशनशिप में साफ-साफ बातचीत पुराने संदेह को दूर करेगी. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से खुशी होगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यात्रा के दौरान कोई उपयोगी कान्टैक्ट मिलने की संभावना है, जो कई लिहाज से लाभकारी होगी.
मीन राशि के जातकों के लिए 9 का समय केवल भाग्य का नहीं, सही लोगों से सही समय पर जुड़ने का है. आपके सुझाव को नौकरी में लागू किया जा सकता है. यह एक खास उपलब्धि होगी, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी. कारोबार में कोई नया ग्राहक सीधे लाभ नहीं, लेकिन भविष्य का बड़ा रास्ता खोल सकता है. परिवार में किसी सदस्य की नौकरी, विवाह या शिक्षा से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. किरायेदार, मकान या भूमि संबंधी अटका मामला आगे बढ़ेगा. विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से बड़ा लाभ मिल सकता है. ऑनलाइन इंटरव्यू या प्रस्तुति में सफलता मिलने के संकेत हैं. किसी पुराने उधार की वापसी से राहत मिलेगी. धार्मिक आयोजन या सेवा कार्य में भागीदारी बढ़ सकती है. माता-पिता के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन में लंबे समय से चल रही दुविधा समाप्त हो सकती है. भविष्य को लेकर आपका नजरिया अधिक व्यावहारिक और मजबूत बनेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.