Zodiac Sign: बेहद प्यारे और लॉयल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, पार्टनर और दोस्तों का देते हैं पूरा साथ!

Zodiac Sign: ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियां बताई गई हैं, जिनके लोग बेहद ही लॉयल और भावुक होते हैं। माना जाता है कि इन राशि वालों के लोग अपने पार्टनर और दोस्तों का हाथ किसी भी हालत में नहीं छोड़ते हैं और मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं।

Astrology's most loyal and emotional zodiac signs, known for their trustworthiness and deep feelings.

बेहद भावुक होती हैं ये राशियां!

विज्ञापन

Zodiac Sign: ज्योतिष के अनुसार आपकी कुंडली के पहले भाव मतलब लग्न भाव में जो भी राशि होती है, व्यक्ति का स्वभाव उसी के अनुसार होता है। हर राशि का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है। उसी ग्रह के गुण व्यक्ति के अंदर पाए जाते हैं। जब भी किसी का जन्म होता है तो उस पर कई सारे ग्रहों और नक्षत्रों का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है, लेकिन पहले भाव में मौजूद राशि या ग्रह का असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है।

ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियां मानी गई हैं, जो काफी भावुक होती हैं। इसके साथ ही इन राशियों के लोग अपने पार्टनर और फ्रेंड्स के लिए लॉयल होते हैं। ये लोग अपने दोस्तों का साथ किसी भी समय पर नहीं छोड़ते हैं। ये लोग अपने दोस्तों की सहायता तन, मन और धन से करते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लोग भावुक और लॉयल होते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

जिन लोगों की राशि कर्क होती है, वे काफी इमोशनल होते हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। बृहत पाराशर होरा शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग सेंसटिव होते हैं। इसके साथ ही इनके अंदर दूसरों को लेकर सहानुभूति होती है। ये लोग जिससे प्यार करते हैं, उसका ख्याल मां के तरीके रखते हैं। ऐसा इस कारण है क्योंकि चंद्रमा मन और माता का कारक होता है। ये लोग रिलेशनशिप में पूरी तरह से समर्पित और लॉयल रहते हैं। जब इनको धोखा मिलता है तो ये टूट जाते हैं। परिवार के लिए ये त्याग करने में सबसे आगे रहते हैं। ये अपने दोस्तों का साथ आखिरी सांस तक देते हैं।

वृश्चिक राशि

फलदीपिका शास्त्र के अनुसार इस राशि वालों पर राहु और मंगल का प्रभाव होता है। ये लोग जिससे भी प्रेम करते हैं उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। यह रिश्तों को गंभीरता से निभाते हैं। ये किसी को भी आसानी से भूल नहीं पाते हैं। लव लाइफ में भी ये लोग बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। अगर कोई इनका दिल तोड़ता है तो ये उसको कभी भी माफ नहीं कर पाते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति पजेसिव और प्रोटेक्टिव होते हैं।

मीन राशि

जैमिनी ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। ये जलीय राशि होती है। इस राशि के लोग बेहद ही प्यारे और स्वभाव से विनम्र होते हैं। ये लोग दयालु होते हैं और निस्वार्थ प्रेम करते हैं। रिश्तों में ये गहराई से जुड़ते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझते हैं। ये लोग दूसरों की तकलीफ देखकर दुखी होते हैं। ये काफी सेंसटिव होते हैं। ये लोग पार्टनर के लिए जान तक दे सकते हैं। अगर इनका दिल टूट जाए तो ये डिप्रेशन में भी चले जाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ