---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: होली से इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, मायावी से मिलेंगे राजा और राजुकमार

Grah Gochar 2025: होली से 4 राशि वालों के जीवन में सुख-चैन और धन का आगमन होने वाला है। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से उनकी राजकुमार बुध और मायावी राहु के साथ युति बन जाएगी। ये युति 4 राशि वालों के जीवन में खुशियां का अंबार लगा देगी।

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: ज्योतिष में छाया ग्रह राहु को मायावी कहा जाता है और अभी राहु मीन राशि में मौजूद हैं। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुध भी बीती 27 फरवरी को इसी राशि में आ चुके हैं। अब 14 फरवरी 2025 होली के दिन ग्रहों के राजा सूर्य स्वयं इसी राशि में आ जाएंगे। सूर्य के इस राशि में आते ही यहां राहु, सूर्य और बुध की युति बन जाएगी।

इस युति का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह युति बेहद ही शुभ और कुछ के लिए यह दिक्कतों से भरा समय लेकर आएगी। ऐसे में 4 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए यह युति बेहद ही शानदार समय लेकर आएगी और इन राशि वालों को भाग्य खुल जाएगा। आइए जानते हैं कि वे 4 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में इस युति का प्रभाव पड़ेगा। इससे धन का प्रवाह बढ़ेगा। इसके साथ ही करियर में नए अवसर आपको मिलेंगे। आपकी समाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बिजनेस के सौदे खूब लाभ देंगे। प्रमोशन के भी पक्के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के 8वें भाव में यह युति बनेगी। इस युति के बनने से सिंह राशि वालों अचानक लाभ होने की पूरी संभावना है। गुप्त स्रोतों से पैसा आएगा और आपको निवेश से भी खूब अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग रिसर्च, मीडिया या गर्वमेंट सेक्टर और राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय काफी शानदार रहेगा।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के पांचवें भाव में यह युति बनेगी। बुध की मौजूदगी से स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए यह समय बेहद ही शानदार रहेगा। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो लाभ ही लाभ होगा। बुद्धि और भाग्य का अच्छा संतुलन आपको इस दौरान देखने को मिलेगा। इस दौरान धन की बचत भी करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के चौथे भाव में यह युति बनेगी। इस कारण यह समय वाहन, संपत्ति और घर खरीदने के लिए शानदार रहेगा। माता से आपके संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। आपके जीवन में मानसिक शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही पैसों की समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर हेल्थ संबंधी कोई परेशानी थी भी तो उसमें भी आराम मिल जाएगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें-Holi 2025: नए घर में होली न मनाएं पहला त्योहार, टूट सकता है दुखों का पहाड़!

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2025 09:05 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola