Budh Gochar: बुध की कृपा से 3 राशियों को होगा लाभ, शुक्र के घर में करेंगे गोचर

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार यानी बुध देव 3 अक्टूबर को राशि गोचर करेंगे। इस बार वो कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं बुध का ये गोचर किस समय होगा और इससे किन तीन राशियों को लाभ होने की उम्मीद ज्यादा है।

Budh Gochar

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। इसी वजह से उन्हें ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह बलवान होते हैं, वो अपनी बुद्धि से जीवन में उच्चा मुकाम हासिल करते हैं। उनकी वाणी में मिठास होती है और लोग उनसे प्रभावित होते हैं। इसके अलावा व्यक्ति की तर्क करने की शक्ति भी अच्छी होती है। वहीं, जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें खुद का व्यापार करनी चाहिए। इससे उन्हें लाभ जरूर होता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर 14 से 21 दिन में बुध राशि गोचर करते हैं। हालांकि कुछ परिस्थितियों में 2 महीने तक भी बुध कई राशियों में मौजूद रहते हैं। 3 अक्टूबर 2025 की सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर बुध देव तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब 20 से 25 दिन तक रहेंगे। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर के दौरान किन-किन राशियों को लाभ होने के योग हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशिवालों के लिए बुध का ये गोचर खुशियां लेकर आएगा। विवाहित जातकों को मानसिक शांति मिलेगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। अक्टूबर माह में खुद का वाहन खरीदना अच्छा रहेगा। इसके अलावा ये समय निवेश करने के लिए भी शुभ है। निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होगी, बल्कि नौकरी कर रहे जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही बॉस आपके काम से खुश होंगे। वहीं, कारोबारियों को नए सौदों से आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि

बुध का ये गोचर तुला राशि वालों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। उम्रदराज जातकों को अपनी सेहत में मामूली सुधार देखने को मिलेगा। विवाहित जातकों के पारिवारिक झगड़े खत्म होंगे और घर में नया सदस्य जुड़ेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न नहीं होंगी, बल्कि सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत होंगे। इसके अलावा आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें अपने काम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ ही नए साझेदारों के जुड़ने से आर्थिक लाभ होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

बुध की कृपा से मीन राशि के सिंगल जातकों का रिश्ता अक्टबूर माह तक तय हो सकता है। वहीं, विवाहित जातकों को साथी संग रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। कारोबारियों के खर्चों में कमी आएगी और कारोबार का विस्तार होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक किसी कारण मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं, तो उस परेशानी का हल निकलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ