हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mercury Transit 2025: शनि के नक्षत्र में बुध गोचर से बढ़ेंगी इन 5 राशियों की मुश्किलें, हर निर्णय लेना होगा सोच-समझकर

11 अप्रैल, 2025 की शाम में वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र मीन राशि में पड़ता है और इसके स्वामी शनि हैं। बुध ग्रह के इस गोचर से 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्रवार 11 अप्रैल, 2025 की शाम में 6 बजकर 35 मिनट पर वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह बुध पूर्वाभाद्रपद से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। वहीं, यह नक्षत्र गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में स्थित है। इस कारण से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में बुध गोचर के प्रभाव पर शनि और बृहस्पति दोनों के असर होंगे।

शनि के नक्षत्र में बुध गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, शनि और गुरु बृहस्पति ये दोनों ही ग्रह बुध के लिए फेवरेबल नहीं होते हैं। यही कारण है कि शनि के नक्षत्र में बुध गोचर से 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि इन राशियों के जातक सोच-समझकर निर्णय नहीं लेंगे, तो न केवल धन की जबरदस्त हानि के योग हैं, बल्कि विवाद, झगड़ा, मुकदमा, दुर्घटना आदि की भी आशंका है।

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

विज्ञापन

मेष राशि

बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के धन और करियर क्षेत्र में परेशानियां ला सकता है। इस दौरान सोच-समझकर पैसे खर्च करें, क्योंकि अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं। नौकरी में कोई बड़ा निर्णय न लें और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत फिलहाल टाल दें। ऑफिस में गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं, जिससे सीनियर्स के साथ टकराव हो सकता है। संयम और स्पष्ट संवाद अपनाएं। यदि कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो पहले विशेषज्ञ की राय लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए बुध ग्रह का यह गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद या झगड़े से दूर रहें, कोई विवादास्पद कदम न उठाएं, वरना बात थाना-पुलिस या मकदमे तक पहुंच सकती है। मानसिक बेचैनी और नींद की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन करें, क्रोध से बचें और शांत रहकर निर्णय लें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से कठिन साबित हो सकता है। पहले से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर के साथ तनाव बढ़ सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की आशंका भी है। इसलिए सतर्क रहें, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। नियमित रूप से योग करें और संयम रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर व्यवसाय, नौकरी और संपत्ति से जुड़ी उलझनें ला सकता है। व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। पार्टनर के साथ मतभेद संभव हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने में अड़चनें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सिर उठा सकता है। इसलिए दस्तावेजों की जांच अच्छे से करें और किसी भी डील में जल्दबाजी न करें।

विज्ञापन

मीन राशि

बुध का गोचर मीन राशि में ही हो रहा है, इसलिए इसका असर सबसे गहरा यहीं देखा जाएगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, जिससे निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। बार-बार विचार बदलने की आदत नुकसान दे सकती है। छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई वाला हो सकता है। आत्मचिंतन करें, और हर कदम सोच-समझकर उठाएं। यदि कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola