---विज्ञापन---

शनि-बुध वर्ग योग से 3 राशियों पर ज्यादा असर, 12 जून को बन रहा ये दुर्लभ योग

Shani Budh Yoga: ग्रहों की गतियों और राशि चक्र में उनके गोचर से बने योग जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। 12 जून, 2024 शनि-बुध वर्ग योग के निर्मित होने से 3 राशियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं, ये तीन राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Shani Budh Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की गतियों से राशि चक्र में कई प्रकार की युतियां और संयोग बनते हैं, जिसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत ज्यादा असर होता हैं। इन खगोलीय घटनाओं पर ज्योतिषाचार्यों की विशेष नजर रहती है। बुधवार 12 जून, 2024 को ग्रहों के गोचर से दो महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव हो रहे हैं। पहला, शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। दूसरा, शनि और बुध ग्रह वर्ग योग बना रहे है। यहां चर्चा का विषय शनि और बुध वर्ग योग है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां सबसे अधिक प्रभावित होंगी।

शनि-बुध वर्ग योग का राशियों पर असर

मिथुन राशि

शनि-बुध वर्ग योग के असर से मिथुन राशि के जातकों में नकारात्मक सोच विकसित हो सकता है, मानसिक संकीर्णता बढ़ सकती है। अपने ही काम और निर्णय पर भ्रम और शक हो सकता है। स्वाभाव में संदेह की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। पैसों के लेनदेन में गलतियां हो सकती हैं। पढ़ाई-लिखाई के काम में बिल्कुल मन नहीं लगने की संभावना है। आप काफी जिद्दी हो सकते हैं, जिसके असर से रिश्ते खराब हो सकते हैं। आर्थिक तंगी होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर इस योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आपकी सोची हुई योजनाएं असफल होने आपका मन खिन्न और बेचैन रह सकता है। आर्थिक परेशानी से सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती हैं। बात-बात पर क्रोध आ सकता हैं। कारोबार में गंभीर नुकसान होने के योग हैं। योग्य और अनुभवी कर्मचारी काम छोड़कर जा सकते हैं। विवाह तय होने के बाद भी टूट सकती हैं। अभी साझेदारी में कोई भी काम या व्यापार करने से बचें, पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर शनि-बुध वर्ग योग का प्रतिकूल असर होने की संभावना है। नौकरीपेशा जिंदगी में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। काम के बोझ की अधिकता से स्वास्थ्य पर असर पड़ने की संभावना है। आप अपनी गलतियां दूसरों पर थोपने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों और गुरुजनों (टीचर) के प्रति सम्मान घट सकता है। खुद पर भरोसा उठ सकता है। जीवन से भी अरुचि हो सकती है। यह संयम से काम लेने का समय है, सकारात्मक लोगों के साथ रहें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vakri Grah: ये दो ग्रह होते हैं हमेशा वक्री, जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर

ये भी पढ़ें: हाथ से पैसा छूटना, घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना शुभ या अशुभ, जानें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 10, 2024 04:16 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola