---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vakri Grah: ये दो ग्रह होते हैं हमेशा वक्री, जानें ज्योतिष महत्व और लाइफ पर असर

Vakri Grah: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का वक्री होना एक विशेष घटना मानी गई है और इसके कारण देश-दुनिया सहित सभी राशियों के जातकों पर नकारात्मक असर होते हैं। आइए जानते हैं, ग्रहों के वक्री होने का जीवन पर क्या-क्या असर होते हैं?

---विज्ञापन---

Vakri Grah: वैदिक ज्योतिष के नौ ग्रहों में सूर्य और चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते हैं। वहीं, बुध, गुरु, शुक्र, मंगल और शनि एक निश्चित अंतराल पर पश्चगामी यानी वक्री होते रहते हैं। लेकिन दो ग्रह ऐसे हैं, जो कभी सीधी चाल में नहीं चलते हैं। ये ग्रह हैं, राहु और केतु। इन दोनों ग्रहों की चाल हमेशा वक्री होती है। ग्रहों की वक्री चाल को सामान्य भाषा में ‘ग्रहों की टेढ़ी चाल’ भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे रेट्रोग्रेड (Retrograde) होना कहते हैं और कुंडली में इसे R या Rx से दर्शाया जाता है।

क्या है ग्रहों का वक्री होना?

ज्योतिष शास्त्र में, ग्रहों का वक्री होना एक विशेष घटना है। पृथ्वी से देखने पर जब कोई ग्रह अपनी सामान्य गति से धीमा चलता हुआ दिखता है, तो वह अपनी ऑर्बिट (परिभ्रमण कक्षा) में पीछे की ओर जाता हुआ प्रतीत होता है। इसे ही ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का वक्री होना कहा गया है। यह अक्सर तब होता है, जब ग्रह पृथ्वी से सबसे दूर होते हैं या सूर्य के बहुत नजदीक होते हैं। सूर्य के नजदीक होने पर ग्रह काफी तेज गति से चलते हुए प्रतीत होते हैं। ग्रहों की चाल का तेज प्रतीत होना भी उनका वक्री होना कहलाता है। हालांकि, वैज्ञानिक रूप से ग्रहों की गति में कोई बदलाव नहीं होता है।

---विज्ञापन---

कौन ग्रह होते कितने दिनों के लिए वक्री?

ज्योतिष गणना के मुताबिक, बुध, गुरु, शुक्र, मंगल और शनि एक निश्चित समय और एक निश्चित अवधि के लिए वक्री होते हैं। शनि कुल 140, बृहस्पति 120, मंगल 80, शुक्र 42 और बुध 24 दिनों की अवधि के लिए वक्री होते हैं।

ग्रहों के वक्र होने की अवधि
ग्रह अवधि
  शनि 140 दिन
  बृहस्पति 120 दिन
  मंगल 80 दिन
  शुक्र 42 दिन
  बुध 24 दिन
  राहु सदैव
  केतु सदैव

 

---विज्ञापन---

वक्री ग्रह का जीवन पर नकारात्मक असर

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का वक्री होना अच्छा नहीं माना गया है। इस शास्त्र के मुताबिक, रेट्रोग्रेड प्लैनेट के प्रभाव से जीवन पर नकारात्मक असर होते हैं। इसकी वजह यह है कि वक्री हो जाने पर ग्रहों की ऊर्जा क्षीण यानी कमजोर हो जाती है और वे पूरी तरह से शुभ प्रभाव नहीं दे पाते हैं। किस ग्रह का क्या नकारात्मक प्रभाव क्या होगा है, यह उस ग्रह के कारकत्व यानी फल देने की शक्ति पर निर्भर करता है। जैसे, मंगल ग्रह के वक्री होने से उनके कारकत्व शारीरिक ऊर्जा, शक्ति, जमीन-जायदाद, भूमि, वाहन आदि पर असर होता है। वक्री मंगल के नकारात्मक असर से जमीन-जायदाद के झगड़े बढ़ सकते हैं, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। वक्री ग्रहों के कुछ सामान्य नकारात्मक प्रभाव इस प्रकार हैं:

  • व्यक्तिगत जीवन में बाधाएं और समस्याएं बढ़ सकती हैं, जैसे- रिलेशनशिप में प्रॉब्लम, हेल्थ इश्यूज, धन संकट आदि।
  • करियर और नौकरी में दिक्कतें आती हैं, जैसे- एग्जाम में मुश्किल से पास होना या फेल हो जाना, नौकरी का छूट जाना, सहकर्मियों और अधिकारियों से रिश्ते खराब होना, वित्तीय हानि आदि।
  • मानसिक तनाव और चिंता का बढ़ना किसी भी वक्री ग्रह के नकारात्मक असर का सबसे सामान्य लक्षण है।
  • यदि वक्री ग्रह किसी अशुभ ग्रह से दृष्ट होते हैं, तब गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- गंभीर रूप से बीमार होना, बार-बार चोट लगना या एक्सीडेंट होना आदि।
  • चूंकि राहु और केतु हमेशा वक्री होते हैं, इसलिए यह उनकी सामान्य चाल मानी जाती है यानी उनके वक्री होने से जीवन पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता है। लेकिन जब कुंडली में ये अशुभ ग्रह से दृष्ट होते हैं, तब वे अपने कारकत्व के मुताबिक अपनी महादशा की अन्तर्दशा में अशुभ असर डालते हैं।

ये भी पढ़ें: भूल कर भी अनदेखी न करें ये 5 चीजें, आने वाली विपदा के बारे में पहले दे देती हैं संकेत

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शुक्रवार को सोने से पहले करें 3 काम, कभी नहीं होगी घर में धन की कमी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 07, 2024 04:21 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola