हाथ से पैसा छूटना, घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना शुभ या अशुभ, जानें

Shakun Shastra: शकुन शास्त्र ज्योतिष की एक विशेष शाखा और प्राचीन भारतीय विद्या है, जो हमारे आसपास की घटनाओं से संबंधित शुभ और अशुभ संकेतों की व्याख्या करता है। आइए जानते हैं, हाथ से पैसा छूटना, घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना शुभ है या अशुभ और अन्य घटनाओं से जुड़ी शकुन शास्त्र की मान्यताएं।

Shakun-Shastra
विज्ञापन

Shakun Shastra: किसी को पैसा दे रहे हैं, वह हाथ से छूट जाए या घर से निकलते ही बारिश में भीगने से आपके बाल और कपड़े खराब हो गए हैं, तो असहजता महसूस होना अस्वाभाविक नहीं है। लेकिन भारतीय शकुन शास्त्र के अनुसार, इन घटनाओं से जुड़ी मान्यताओं को जानने के बाद आपका मन करेगा कि ऐसा रोज-रोज हो। यहां ऐसी ही 5 घटनाओं की चर्चा की गई है।

घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बारिश को इन्द्रदेव का आशीर्वाद माना जाता है। इसे देवी अन्नपूर्णा का प्रतीक भी बताया गया है। शकुन शास्त्र के मुताबिक घर से निकलते ही बारिश में भीगना शुभ होता है। इस बारिश से यदि आप बचना चाहकर भी वर्षा से भीग जाएं, तो समझ लीजिए आपका आर्थिक संकट जल्द ही दूर होने वाला है। कर्ज से मुक्ति मिलती है और यदि किसी को कर्ज दिया है, तो वापस आने की प्रबल संभावना होती है।

विज्ञापन

हाथ से पैसा छूटना

ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा कि आप किसी को पैसे दे रहे हैं और आपके हाथ से पैसा छूट गया हो। इसको लेकर मन में यह विचार आता है कि यह अच्छा हुआ कि बुरा, कहीं यह अपशकुन तो नहीं? इसे लेकर बिल्कुल चिंतिंत न हों, क्योंकि शकुन शास्त्र के मुताबिक यह एक शुभ संकेत है। माना जाता है कि ऐसा होने से आपकी जेब और पर्स नोटों से भरी रह सकती है।

सफाई करते कर्मचारी का दिखना

जब आप किसी खास काम से कहीं जा रहें हों और रास्ते में कहीं भी साफ-सफाई करते कर्मचारी दिख जाए, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं, इस शकुन से काम बन जाने की पूरी संभावना रहती है।

शंख या वीणा की ध्वनि सुनाई देना

यदि सुबह के समय कोई अच्छे काम के लिए जाते वक्त आपको शंख या वीणा की ध्वनि सुनाई दे, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि उस दिन आपका मनचाहा काम पूरा होने वाला है।

विज्ञापन

मंदिर की घंटी की आवाज आना

घर से निकलते ही यदि मंदिर के घंटे या किसी घर से पूजा की घंटी की आवाज सुनाई दे, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना गया है, आपका कार्य अवश्य पूर्ण होगा, यह माना जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ