Zodiac Signs: शनिवार 8 फरवरी, 2025 ब्रह्म मुहूर्त शुरू होने के समय 3 बजकर 25 मिनट पर वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह बुध और शनि ने बेहद शुभ योग का निर्माण किया। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को द्विद्वादश योग कहते हैं। ज्योतिष नियमों के मुताबिक, यह योग तब बनता है, जब काल पुरुष कुंडली में दो ग्रह दूसरे और 12वें भाव में अवस्थित होते हैं।
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होते हैं, तब यह योग बनता है। इस योग को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा माना गया है, क्योंकि ग्रहों की इस स्थिति में उनकी आपसी ऊर्जा की टकराहट न्यूनतम होती है, जिससे वे शुभ फल देने की श्रेष्ठ स्थिति में होते हैं।
बुध-शनि के द्विद्वादश योग का ज्योतिष महत्व
बुध और शनि की युति (संयोग) ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, क्योंकि ये दोनों ग्रह विपरीत स्वभाव के होते हैं। बुध एक चंचल और तेज चलने वाले ग्रह हैं, जबकि शनि धीमा और गंभीर स्वभाव के हैं। बुध बुद्धि, तर्क, संचार और व्यवसाय के कारक ग्रह हैं, जबकि शनि अनुशासन, कर्म, कर्मफल और न्याय के स्वामी ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो इनका योग-संयोग जातक यानी व्यक्ति को गंभीर विचारशीलता, व्यावहारिकता और विश्लेषणात्मक क्षमता प्रदान करती है।
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा है आपका बिजली का मीटर, बिल भरते-भरते रहेंगे परेशान!
बुध-शनि के द्विद्वादश योग का राशियों पर असर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 8 फरवरी, 2025 को बुध और शनि को बना द्विद्वादश योग बेहद लाभकारी है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन यह योग 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी है, इससे इन 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इन राशियों की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं। साथ ही, रिश्तों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा, व्यापार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी रशिया कौन-सी हैं?
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, और शनि के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि मिल सकती है, जबकि व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर और साझेदारियों से लाभ होगा। परिवार और मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं और निवेश से लाभ प्राप्त होगा, जिससे व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए भी बुध और शनि का यह योग अत्यंत लाभकारी रहेगा। बुध के प्रभाव से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत विकसित होने से जेब नोटों से भरी रहेगी। निवेश से लाभ प्राप्ति के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिरता आएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत होगी, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगी। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं और बुध के साथ द्विद्वादश योग का निर्माण इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस राशि के जातकों के लिए पर्याप्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। अटके और रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पुराने और नए दोनों प्रकार के निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होने से लाभ में भरपूर वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines