Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: आज 8 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. दोपहर को चतुर्दशी के समापन के बाद अमावस्या तिथि का आरंभ होगा. ऐसे में आज ही दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. आज स्वाति नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज आयुष्मान और सौभाग्य योग रहेगा. दिवाली के दिन ग्रहों की स्थिति और प्रभाव से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 8 नवंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
उल्लास उमंग के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी. पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा. किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे. लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे.
समय रहते अपने कार्यों को पूरा करेंगे. काम की अधिकता रहेगी. व्यस्त रहे, मस्त रहें. व्यर्थ चिंता न करें. आज धन लाभ संभव है. आपको अपने भाइयों का साथ मिलेगा.
आज मन अशांत रहेगा. दोपहर के बाद स्थिरता आयेगी. संतान के प्रति सजग रहेंगे. पूंजी निवेश से लाभ होगा. भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नहीं हो पायेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
व्यापार में लाभ के योग बन रहे है. कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है. वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे. कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे. आज सर्दी जुकाम से ग्रसित रहेंगे.
आप के चिड़चिड़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल ख़राब रहेगा. आप किसी की भावनाओं को नहीं समझते हैं. अपने व्यवहार में नर्मी लाएं नहीं तो आप अकेले रह जायेंगे. आदत बदले हालात स्वयं बदल जायेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
लोग आप की आलोचना करेंगे. पारिवारिक यात्रा आनंदमय होगी. आज नए मित्र बनेंगे. झूठे आरोपों में फंस सकते है. रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है.
अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है. मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. आत्म विश्वास में बहुत कमी है कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले सकते. नित्य सूर्य को जल चड़ायें.
अपने रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है. वाहन का प्रयोग सावधानी से करें. भवन कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होगा. घर में अतिथियों का आगमन संभव है. पूजा-पाठ में मन लगेगा.
विवाह चर्चाओं में सफल होंगे. व्यापार में समय पर फैसला न लेने से नुकसान होगा. सुख साधनों पर खर्च होगा. पुराने निवेश से लाभ होने वाला है. लोन सम्बंधित समस्या का निदान होगा.
व्यापारिक नये अनुबंध होंगे. कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे. भाई बहनों का साथ मिलेगा. वाहन क्रय करने का मन बना रहे है, जो जल्द पूरा होगा. आज पारिवारिक सुख मिलेगा.
प्रशासनिक अधीकारियों के लिए समय व्यस्तता वाला है. राजनैतिक नए सम्बन्ध बनेंगे जो लाभप्रद रहेंगे. निजी संबंधों में मतभेद हो सकते है. सफ़ेद वस्तु का दान करें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
दिन आपके अनुकूल व्यतीत होगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. किसी से मन की बात कहने क अवसर मिल सकता है. विदेश जाने में अवरोध आ सकते है . विद्युत उपकरण खरीदने के योग है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.