Budh Gochar Rashifal: नक्षत्र परिवर्तन कर बुध ने बदली चाल, 21 नवंबर तक तेज रफ्तार दौड़ेगा इन 3 राशियों का भाग्य

Budh Gochar Rashifal: आज 27 अक्टूबर को बुध ने शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जो एक अहम ज्योतिषीय घटना है. यह गोचर बुद्धि, वाणी और कर्म पर गहरा असर डालेगा. आइए जानते हैं, इस दौरान किन 3 राशियों के लिए सफलता और समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं.

Budh-Gochar-Rashifal
विज्ञापन

Budh Gochar Rashifal: बुद्धि, वाणी और व्यापार के स्वामी ग्रह बुध आज सोमवार 27 अक्टूबर की सुबह में 09:35 AM बजे से अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. इससे पहले वे विशाखा नक्षत्र में विराजमान थे, जिसके स्वामी बृहस्पति हैं, वहीं अनुराधा नक्षत्र पर शनि ग्रह का अधिकार है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि शनि के नक्षत्र में बुध गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. बुध के इस गोचर से जातक की बुद्धि और व्यवहार पर शनि की गहराई, अनुशासन और कर्मप्रधानता का प्रभाव पड़ता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह अनुराधा नक्षत्र में 21 नवंबर, 2025 तक विराजमान रहेंगे. इस नक्षत्र में बुध गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय एक गोल्डन टाइम सिद्ध हो सकता है. इन जातकों के बुद्धि, वाणी और कामकाज में निखार आने योग है, जिससे उनकी बरकत तेज होगी. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध स्वयं मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए अनुराधा नक्षत्र में इनका गोचर इन राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. इस दौरान आपकी वाणी में प्रभावशीलता बढ़ेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. बुद्धि और निर्णय क्षमता के बल पर आप बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आत्मविश्वास और कार्यकुशलता बढ़ाने वाला साबित होगा, क्योंकि इस राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं. आपको अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने का अवसर मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. यह समय करियर ग्रोथ और प्रमोशन की संभावनाओं से भरा हुआ है. कोई नया सौदा या प्रोजेक्ट आपकी तरक्की का मार्ग खोलेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक स्पष्टता और कर्म के प्रति सजगता लाएगा. जो काम लंबे समय से अधूरे थे, वे अब पूरे होंगे. आपकी योजनाएं साकार होंगी और परिश्रम का उचित फल मिलेगा. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और संवाद में मिठास आएगी. इस अवधि में आपको किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ