Mangal Gochar 2025: 30 जून 2025 की शाम 8 बजकर 33 मिनट पर मंगल ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और इस समय पर वे सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगी। दरअसल मंगल ऊर्जा, साहस, और कार्यक्षमता के कारक हैं। इनका गोचर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सिंह राशि को मंगल के अनुकूल माना जाता है, क्योंकि दोनों ही अग्नि तत्व की राशियां हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सृजनात्मकता, प्रेम, और भोग का प्रतीक है और इसके स्वामी शुक्र हैं। इस गोचर से मंगल की ऊर्जा को क्रिएटिव और लीडरशिफ डॉयरेक्शन मिलेगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
मेष राशि
मंगल, आपकी राशि के स्वामी हैं और इस गोचर का प्रभाव आपके पंचम भाव पर पड़ेगा। यह समय आपकी क्रिएटिविटी, सेल्फ कॉन्फिडेंस और लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाएगा। इसके साथ ही आपको शिक्षा, प्रेम, और संतान से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। कला या व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष लाभ होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपके एकादश भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव लाभ और सामाजिक मेलजोल का है। यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ समय लेकर आएगा। इस दौरान आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक राशि
मंगल आपकी राशि के भी स्वामी हैं और यह गोचर आपके 10वें भाव को प्रभावित करेगा। यह आपके करियर के लिए शानदार समय साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको प्रमोशन या मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप लीडरशिप की भूमिका में भी आ सकते हैं। हालांकि कार्य के दबाव के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि
मंगल आपके छठे भाव को प्रभावित करेगा। यह शत्रु और स्वास्थ्य का भाव है। यह गोचर आपके लिए शुभ है। इस कारण आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार के कारण तनाव से बचें। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों का बेस्ट टाइम स्टार्ट, सिंह में मंगल और केतु से मिले चंद्रमा
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines