हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mars Transit 2025: शनि के नक्षत्र में मंगल गोचर बिगाड़ेगा इन 3 राशियों के काम, रहना होगा बेहद संभलकर

12 अप्रैल, 2025 की सुबह में मंगल ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह के इस नक्षत्र गोचर का राशियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी और कुछ के लिए प्रतिकूल साबित होगा।

विज्ञापन

मंगल ग्रह अभी में पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 12 अप्रैल की सुबह में वे 6 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। नक्षत्र मण्डल के 27 नक्षत्रों में पुष्य आठवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि ग्रह हैं। ज्योतिष सिद्धांत के मुताबिक, शनि ग्रह और मंगल ग्रह में मित्रता नहीं है। इस नक्षत्र में मंगल गोचर को अधिक शुभ नहीं माना गया है। इसलिए मंगल ग्रह के इस नक्षत्र गोचर का राशियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी और कुछ के लिए प्रतिकूल साबित होगा। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों पर मंगल के इस गोचर का असर नकारात्मक रहेगा?

कर्क राशि

इस समय आप मानसिक रूप से थोड़ा अशांत रह सकते हैं। सोच-समझकर बोलें, पारिवारिक मुद्दे उभर सकते हैं। किसी बात को लेकर घर के सदस्यों से बहस होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। खासकर माता-पिता या जीवनसाथी के साथ तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है। कामकाज में मन कम लगेगा, फोकस टूट सकता है। कोई पुरानी बात या पुराना तनाव फिर से सामने आ सकता है। धन संबंधी मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। इसलिए अनावश्यक विवाद से बचें।

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

विज्ञापन

तुला राशि

यह समय आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। करियर में दबाव बढ़ेगा, धैर्य से काम लेन होगा। खासकर नौकरी या व्यवसाय से जुड़ी जिम्मेदारियाँ अचानक बढ़ सकती हैं। काम के बोझ की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति भी बन सकती है। कुछ लोगों को ऐसा लग सकता है कि उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा या वे बार-बार किसी वजह से पीछे रह जा रहे हैं। इस समय किसी को दोष देने के बजाय खुद को और बेहतर बनाने की सोच ज्यादा फायदेमंद होगी। जरूरत से ज्यादा उम्मीदें न रखें, चीज़ें धीरे-धीरे ठीक होंगी।

मकर राशि

मंगल के इस गोचर का असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर दिखाई दे सकता है। आप सामान्य से अधिक थकान या बेचैनी महसूस कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर तनाव या चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसलिए थकान, चिंता और सेहत को लेकर सतर्क रहें। पुराने अधूरे काम या अधूरी जिम्मेदारियां अचानक सामने आ सकती हैं, जिससे मन और अधिक बोझिल हो सकता है। कोई गुप्त चिंता या अनजाना डर भी मन को घेरे रख सकता है। सेहत को लेकर भी थोड़ी सावधानी जरूरी है। खानपान का ध्यान रखें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किचन के तवे से है राहु का संबंध, भूल से भी न करें ये 3 गलतियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola