---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल-शनि का षडाष्टक योग उड़ाएगा 7 राशियों की नींद, होगी ‘हेल्थ’ और ‘वेल्थ’ की जबरदस्त हानि

मंगल ग्रह के सिंह राशि में आने के बाद, उनका मीन राशि में मौजूद शनि के साथ शक्तिशाली षडाष्टक योग का निर्माण होगा। षडाष्टक योग, विशेष कर मंगल और शनि के इस योग को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। इस योग से 7 राशियों की परेशानियां बढ़ेंगी।

---विज्ञापन---

ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय कर्क राशि में विराजमान है और यहां वे 7 जून, 2025 तक रहेंगे। इसके बाद वे इस राशि के निकल कर सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह के सिंह राशि में आने के बाद, उनका मीन राशि में मौजूद शनि के साथ शक्तिशाली षडाष्टक योग का निर्माण होगा। षडाष्टक योग, विशेष कर मंगल और शनि के इस योग को ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है।

कब से कब तक है मंगल-शनि का षडाष्टक योग?

सामान्यतः कुंडली के छठे और आठवें भाव को अशुभ माना गया। मान्यता है कि इन दोनों भावों में ग्रहों के विराजमान होने से वे दुष्ट प्रवृत्ति के हो जाते है और जातकों को नुकसान और हानि पहुंचाते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 7 जून, 2025 की रात में 2:28 AM बजे सिंह राशि में प्रवेश करें और वे 28 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे और फिर कन्या राशि गोचर कर जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपके घर में भी लगी है मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो? गलत तस्वीर ला सकती है दरिद्रता

मंगल-शनि का षडाष्टक योग का राशियों पर असर

ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल-शनि के षडाष्टक राजयोग का निर्माण 7 जून से 28 जुलाई तक हो रहा है। इस योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 7 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद प्रतिकूल रहने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस समय वृषभ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती हैं। सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है, जिससे काम के माहौल में कठिनाइयां आ सकती हैं। धन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि अचानक खर्च या नुकसान हो सकता है। वाहन या मशीनरी से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। धन लेन-देन में सावधानी रखें, अनावश्यक निवेश न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएँ, जैसे एसिडिटी या पेट दर्द, परेशान कर सकती हैं। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव भी संभव है। पारिवारिक माहौल में तनाव और बहस की स्थिति बन सकती है। निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें। हल्का और संतुलित आहार लें, अधिक तला-भुना न खाएं। परिवार के साथ संवाद बनाए रखें और गर्मजोशी से बात करें। बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में मनमुटाव या तनाव उत्पन्न हो सकता है। पार्टनरशिप बिज़नेस में घाटा होने की आशंका है। मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है, जिससे निराशा या डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें और समस्याओं को शांति से सुलझाएं। व्यापारिक फैसलों में जल्दबाजी न करें, सभी पहलुओं को ध्यान में रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के करियर में अचानक बाधाएँ आ सकती हैं। ऑफिस पॉलिटिक्स या छिपे हुए दुश्मनों के कारण परेशानी हो सकती है। कुछ जातकों को कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, गोपनीय बातें किसी से न साझा करें। संयम बनाए रखें और बहसों से बचें। कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से चेक करें और वकील से सलाह लें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों को मानसिक थकान और तनाव महसूस हो सकता है। घर के खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ेगा। निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। बजट बनाकर खर्च करें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। परिवार के सदस्यों से सलाह लेकर ही बड़े फैसले करें। ध्यान और प्राणायाम करके मानसिक शांति प्राप्त करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं, खासकर हड्डियों और जोड़ों में दर्द। आय के स्रोतों में रुकावट आ सकती है। करीबी दोस्तों से मनमुटाव या धोखा मिल सकता है। नए आय के स्रोत तलाशें, पुराने निवेश की समीक्षा करें। विश्वासघात से बचने के लिए दूसरों पर अंधविश्वास न करें। हेल्थ के उपयुक्त आहार लें और नियमित व्यायाम करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों में आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानी या नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची बढ़ने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। खुद पर भरोसा रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें, जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत करें।

ये भी पढ़ें: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति होते स्वभाव से सरल और धुन के पक्के, मंजिल पाकर ही लेते दम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 15, 2025 10:56 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola