Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति होते स्वभाव से सरल और धुन के पक्के, मंजिल पाकर ही लेते दम

यदि आपका जन्म एक खास मूलांक की 4 तारीखों में हुआ है, तो यकीन मानिए आपमें एक अलग तरह की चमक और जज्बा है। आप धुन के पक्के हैं और आपके लिए ‘ना मुमकिन’ शब्द का कोई मतलब नहीं। आइए जानते हैं, किस मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोगों में यह गुण और खासियत होती हैं?

Numerology_b9de58

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जो अंकों के ज़रिए इंसान के स्वभाव, व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन की दिशा को समझने की कोशिश करती है। यह विद्या मानती है कि आपकी जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक छिपा हुआ रहस्य है, जो आपके जीवन की दिशा तय करती है। खास बात ये है कि हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस व्यक्ति की सोच, कर्म, व्यवहार और जीवन के फैसलों को प्रभावित करता है।

विज्ञापन

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 की यानी ऐसे लोगों की जो किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे होते हैं। इनका स्वामी ग्रह होता है सूर्य, जो आत्मबल, नेतृत्व और तेज का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन

सरल स्वभाव, लेकिन ज़िद के पक्के

मूलांक 1 वाले लोग आमतौर पर स्वभाव से सरल, मिलनसार और ईमानदार होते हैं। लेकिन अगर किसी बात की ठान लें, तो उसे पूरा किए बिना चैन नहीं लेते। ये लोग अपने फैसलों पर अडिग रहते हैं और हर हाल में मंज़िल तक पहुंचने का हौसला रखते हैं।

विज्ञापन

जन्मजात लीडर

इनके अंदर लीडरशिप की जबरदस्त काबिलियत होती है। चाहे टीम को लीड करना हो या परिवार की जिम्मेदारियां उठानी हों, मूलांक 1 के लोग हमेशा आगे रहते हैं। उनके विचार स्पष्ट होते हैं और वे भीड़ में भी अलग नजर आते हैं।

आत्मविश्वास की मिसाल

इन लोगों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। यही वजह है कि मुश्किलों में भी ये पीछे नहीं हटते। समस्याओं से डरने के बजाय उनका सामना करना इन्हें आता है। कभी-कभी यह आत्मविश्वास दूसरों को घमंड जैसा लग सकता है, लेकिन असल में ये लोग खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं।

विज्ञापन

करियर और सफलता

मूलांक 1 वाले लोग उन क्षेत्रों में सफल होते हैं जहाँ नेतृत्व की ज़रूरत होती है—जैसे राजनीति, प्रशासन, सरकारी सेवाएं, व्यवसाय, लेखन, और मोटिवेशनल स्पीकिंग। इनका लक्ष्यों के प्रति समर्पण इन्हें भीड़ से अलग करता है।

आर्थिक रूप से मजबूत

सूर्य की कृपा से इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी सामान्यतः अच्छी रहती है। ये लोग पैसा कमाने के साथ-साथ उसे सही दिशा में लगाने की भी समझ रखते हैं।

विज्ञापन

कुछ कमज़ोरियां भी

हर इंसान की तरह मूलांक 1 वालों में भी कुछ कमज़ोरियाँ होती हैं। कई बार ये लोग अपनी शक्ति या अधिकार का दुरुपयोग कर बैठते हैं या किसी बात को लेकर जिद्दी हो जाते हैं। लेकिन अगर ये आत्मचिंतन करें तो इन कमियों पर काबू पाया जा सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ