हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 अप्रैल से नीच के हो जाएंगे मंगल, जानें ज्योतिष महत्व; शिक्षा, नौकरी, व्यापार, लव लाइफ पर होंगे ये असर

मंगल ग्रह 3 अप्रैल, 2025 से चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर नीच के हो रहे हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जिनके नीच हो जाने से वे काफी बलहीन हो जाएंगे। आइए जानते हैं, इसका शिक्षा, नौकरी, व्यापार, लव लाइफ पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

बृहस्पतिवार 3 अप्रैल, 2025 को वैदिक ज्योतिष के एक सबसे प्रमुख ग्रह मंगल 01:56 AM बजे मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि है। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, इस राशि में गोचर करने से मंगल ग्रह नीच के हो जाते हैं। मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जिनके नीच हो जाने से वे काफी बलहीन हो जाएंगे। ग्रहों का नीच होना ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है।

मंगल के नीच होने का ज्योतिष महत्व

मंगल जमीन, जायदाद, मकान जैसे अचल संपत्ति और वाहन जैसे चल संपत्ति, साहस, वीरता, आत्मविश्वास, सेना, युद्ध, पुलिस, बिजली, पराक्रम, भाई, प्रशासनिक नेतृत्व आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। मंगल ग्रह जब नीच के हो जाते हैं, तो इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक और गंभीर असर पड़ता है। बलहीन यानी कमजोर हो जाने के बाद मंगल ग्रह इस अवस्था में शुभ फल नहीं दे पाते हैं। आइए जानते हैं, इसका शिक्षा, नौकरी, व्यापार, लव लाइफ पर क्या-क्या असर होंगे?

ये भी पढ़ें: बेडरूम में भूल से भी न रखें ये 7 चीजें, रिश्तों में दरार आते नहीं लगेगी देर

विज्ञापन

शिक्षा पर असर

मंगल का नीच होना शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक दबाव, एकाग्रता की कमी और कठिनाइयों का कारण बन सकता है। विद्यार्थी अपने निर्णयों में कंफ्यूजन और असमंजस महसूस कर सकते हैं। उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में कठिनाई होने की संभावना है। इससे आत्मविश्वास में कमी और असफलता का डर भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में, इस समय में अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी और स्थिरता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।

नौकरी पर असर

नौकरी के क्षेत्र में मंगल का नीच होना संघर्ष, अव्यवस्था और नौकरी में अनिश्चितता का संकेत दर्शा रहा है। वर्क प्लेस पर कलीग से विवाद, आलोचना और कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। यदि आप किसी परियोजना या महत्वपूर्ण कार्य पर काम कर रहे हैं, तो यह समय कुछ जटिल और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वरिष्ठों से समस्या आ सकती है और अपने प्रयासों का उचित मूल्यांकन न मिलने से मनोबल गिर सकता है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की राह में रुकावटें आने की आशंका है। यातायात सेवा में नौकरी कर रहे लोगों को अधिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

व्यापार पर असर

व्यापार में मंगल के नीच होने से प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी, निवेश में अस्थिरता और आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार के फैसले लेने में जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति हो सकती है, जो नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय में आपको बड़े निवेश और विस्तार से बचने की जरूरत है। साझेदारों के साथ विवाद हो सकते हैं, जिसका मुनाफे पर नेगेटिव असर होगा। यह समय कुछ उतार-चढ़ाव के साथ व्यापार करने का हो सकता है। साथ ही, यह सामान्य आपको अपने व्यापार के लिए नए दृष्टिकोण की आवश्यकता की ओर संकेत करता है।

लव लाइफ पर असर

कर्क राशि में मंगल का नीच होना लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं होता है। कर्क चंद्रमा की राशि है और मंगल एक क्रूर ग्रह हैं। इस राशि में मंगल गोचर प्रायः इमोशनल उतार-चढ़ाव, असहमति और तनाव का कारण बनता है। संबंधों में परेशानी आती है। आपसी विश्वास की कमी हो सकती है। साथी के साथ मतभेद और छोटे-छोटे मुद्दों पर बड़ा विवाद होने की आशंका है। रिश्तों में असमंजस और टकराव बढ़ने की आशंका है। पुराने विवाद सुलझने की बजाय और उलझ सकते हैं। ऐसे में, अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना और किसी भी बड़ी निर्णय से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान इन 5 सपनों का दिखना है ‘गुड लक’ संकेत, मिलती है बड़ी सक्सेस और धन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola