---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar: 21 जनवरी तक इन 3 राशि वालों के जीवन में भारी उथल-पुथल, नीच के मंगल बढ़ाएंगे जिंदगी की मुश्किलें!

Mangal Gochar: 20 अक्टूबर, 2024 से ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। कर्क राशि में मंगल के नीच के जाते है। इससे 3 राशि के जातकों को कई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद प्रभावशाली और बड़े ग्रह मंगलदेव रविवार 20 अक्टूबर, 2024 से अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, वे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क चंद्रमा की स्वराशि है, जिसमें मंगल ग्रह नीच के हो जाते हैं। बता दें कि 20 अक्टूबर को मंगल ग्रह का कर्क गोचर दोपहर के बाद 2 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस राशि में मंगलदेव 21 जनवरी 2025 तक विराजमान रहेंगे।

मंगल ग्रह के फल देने की क्षमता जीवन के व्यवहारिक पहलुओं से जुड़ी हुई है, जिसमें जमीन, मकान, वाहन यानी गाड़ी, रक्त, लाल रंग, साहस, बिजली, आग, दुर्घटना, सर्जरी आदि प्रमुख हैं। मंगल के कर्क गोचर से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होने के योग बन रहे हैं। मंगल के नीच होने से 3 राशियों के जातकों जीवन में भारी उथल-पुथल मच सकती है और जिंदगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

नीच के मंगल का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के लोग आमतौर पर आक्रामक और जल्दबाज होते हैं। नीच का मंगल उन्हें और अधिक चिड़चिड़ा, गुस्सैल और आवेगी बना सकता है। इनकम में अचानक गिरावट आने के योग हैं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वर्क प्लेस पर तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट में बाधा आ सकती है। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों के कारण मुश्किलें बढ़ेंगी। परिवार में कलह हो सकती है। बड़े भाई या बहन के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी और गर्वीले होते हैं। नीच का मंगल उन्हें अहंकारी और आत्मकेंद्रित बना सकता है। कारोबार और उद्योग-धंधों में मंदी आ सकती है। कस्टमर कम होने से माल की बिक्री में कमी आ सकती है। धन हानि होने की संभावना है। कर्ज बढ़ सकता है। स्टूडेंट के करियर पर नेगेटिव असर होने की आशंका है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षा में असफलता मिल सकती है। मैरिड लाइफ में पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। तलाक की नौबत आ सकती है।

धनु राशि

नीच का मंगल धनु राशि के लोग में चिंता और निराश बढ़ा सकता है। आमदनी के स्रोत कमजोर हो सकते हैं। धन हानि होने की संभावना है। ऑफिस में कलीग से मतभेद हो सकते हैं। पद से हटाए जाने का खतरा है। साझेदारी में विवाद होने से व्यापार में नुकसान हो सकता है। दुर्घटना में  चोट लगने या बीमार पड़ने का खतरा है। खासकर सिर, चेहरा और ऊपरी शरीर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लव रिलेशनशिप में भी प्रेम संबंधों में तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2024 08:44 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola