---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 3 राशियों पर होगी मंगल कृपा, बरसेगा पैसा, युवावस्था में आए भूमि पुत्र मंगलदेव

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशियों में गोचर करते हुए ग्रह अपनी युवावस्था में सर्वश्रेष्ठ फल देने में सक्षम होते हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल अभी मेष राशि में युवावस्था में हैं। इसका सकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या पॉजिटिव प्रभाव होंगे?

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राशि चक्र कुल 360 डिग्री की होती है और प्रत्येक ग्रह एक राशि में 30 डिग्री गोचर करते हैं। इस शास्त्र के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी उच्च और निम्न डिग्री के साथ बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था में भ्रमण करते हैं। वर्तमान में मंगल ग्रह अपनी राशि (स्वराशि) मेष में युवावस्था में प्रवेश कर चुके हैं। इस अवस्था में मंगल ग्रह अपना सर्वश्रेष्ठ फल देने में सक्षम हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां विशेष तौर पर लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

युवा मंगल का राशियों पर सकारात्मक असर

मेष राशि:

आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में एक नया निखार आएगा। कर्म के प्रति आपकी लगन बढ़ेगी। इसका सकारात्मक असर हर काम पर पड़ेगा। धन आमद के प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक ऊर्जावान रहेंगे, काम को समय पर पूरा करने के अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। बोनस मिलने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातक पढ़ाई पर फोकस हो पाएंगे। व्यापारियों को काम-धंधे में से लाभ होने के योग हैं। साझेदारी के व्यवसाय में विशेष प्रगति होती। पारिवारिक माहौल सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि:

आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लॉटरी, शेयर, सट्टा आदि से धन लाभ होगा। व्यापार में निवेश के लिए यह समय उत्तम है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी विशेष फायदे में रहेंगे। एक से अधिक स्रोतों से धन आने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स जातको के करियर में प्रगति होगी, उनके काम की प्रशंसा होगी। जमीन से जुड़े विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। आपके लव लाइफ में खुशियां बढेंगी।

सिंह राशि:

आपके जीवन में नई ऊर्जा और अंतर्दृष्टि का विकास होगा। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने से हर काम का परिणाम आपके हक में होगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अपना कोई नया काम या व्यवसाय आरंभ हो सकता है, जो आपकी आय का मुख्य स्रोत सिद्ध हो सकता है। शिक्षण कार्य से जुड़े जातक सम्मानित होंगे, धन लाभ के भी योग हैं। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा-खासा लाभ कमाएंगे। अपना वाहन खरीदने के संयोग हैं। पारिवारिक खुशियां बढेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या आपके हाथ में भी बनी है ऐसी रेखा, खुल जाएगी किस्मत, लग सकती है करोड़ों की लॉटरी

ये भी पढ़ें: ये शुभ ग्रह हो जाते हैं खराब, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को न दें दूध, दही, हल्दी समेत ये 5 चीजें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 25, 2024 09:17 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola