Shabar Mantra: कई बार कुछ कारणों के चलते घर में प्रेत दोष लग जाता है। इसमें घर में कोई प्रबल नकारात्मक शक्ति आ जाती है और परिवार के सदस्यों को परेशान करने लगती हैं। अक्सर इस स्थिति में बहुत से उपाय भी विफल हो जाते हैं। फिर भी कुछ उपाय ऐसे हैं जिन्हें करके आप इन समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार एक शाबर मंत्र इस संबंध में सहायता कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Amavasya Ke Upay: अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे
लालपुरिया के अनुसार बहुत सारे शाबर मंत्र हैं जो अलग-अलग उपयोग में आते हैं। ऐसा ही एक शाबर मंत्र भूत-प्रेतों को भगाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। यह मंत्र निम्न प्रकार है
प्रेत बाधा निवारण हेतु मंत्र (Shabar Mantra)
जमकी नगरी जमकी छाती तुम बसे बारह जाती
तुम बसे छूरी पांखुड़ी के घरे खास- फास मेरे पास
काली कुकड़ी रतवा स्यात तुमकी मुखे जमका जाल
काली काली महाकाली इन्द्र की बेटी ब्रह्मे की साली
जांकू भेजूं वहां कू जाली जिसको भेजूं
उसको खाली आकाश को भेजूं,
आकाश का काम सुधारो पाताल को भेजूं,
पाताल का काम सुधारे मेरी भक्ति मेरे गुरु की शक्ति
फूर मंत्रा ईशर की बाचा
यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय
ऐसे किया जाता है प्रयोग
इस मंत्र को प्रयोग करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति पर भूत बाधा हो तो इस मंत्र को अनार की कलम से भोजपत्र पर लिखकर ताबीज बनाकर उसके गले में बांध दिया जाता है। यदि घर में प्रेत बाधा है तो इस मंत्र का एक पत्थर की स्लेट पर लिखकर घर में लगा देना चाहिए। इससे भी घर की प्रेत बाधा दूर होती है। इस यंत्र का निर्माण शनिवार या अमावस्या को ही किया जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines