हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: आज गजकेसरी और ध्रुव योग का संयोग, शरद पूर्णिमा पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Lucky Zodiac Signs: आज शरद पूर्णिमा के दिन ग्रह स्थिति से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है जो कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. शरद पूर्णिमा पर आज गजकेसरी के साथ वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. आज का दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 gfx

Lucky Zodiac Signs on Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी का जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चांद की पूजा का महत्व होता है. आज शरद पूर्णिमा के दिन ग्रह स्थिति से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. आज चंद्रमा के गोचर से सूर्य और चंद्रमा समसप्तक योग बनाएंगे. वहीं चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग भी बना रहे हैं. इसके साथ ही गजकेसरी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के संयोग में वृद्धि और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है. यह शुभ योग 5 राशियों के लिए लकी रहेगा. चलिए आपको इन आज की शुभ राशियों के बारे में बताते हैं.

आज शरद पूर्णिमा पर इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

वृषभ राशि

विज्ञापन

अगर आप किसी उलझन में फंसे हैं तो आज यह दूर होगी. नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार बढ़ने की उम्मीद है. आपको आज विशेष लाभ मिलेगा. किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलेगी.

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए निवेश की दृष्टि से दिन अच्छा है. आपको अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. ऑफिस में आपको लाभ मिल सकता है. व्यापार कर रहे लोगों को भी तगड़ा लाभ होगा. अगर किसी काम में फंसे हुए हैं तो यह पूरा होगा.

ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

विज्ञापन

कन्या राशि

आपकी चिंता और परेशानी का आज अंत हो जाएगा. कार्यक्षेत्र पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको लाभ मिलेगा और नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है. आपको लाभ मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और कोर्च कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है. आपको पैसों के मामले में तगड़ा लाभ होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र पर आपको सहकर्मि की मदद मिल सकती है जिससे आपको लाभ मिलेगा. निवेश से लाभ हो सकता है. आपको मान-सम्मान मिलेगा और व्यापार के सिलसेले में यात्रा पर जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola