Lucky Zodiac Signs: 29 जुलाई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रहेगी और पूरे देश में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, इस दिन उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. साथ ही प्रीति और आयुष्मान योग भी बन रहे हैं, जिन्हें शुभ योग माना जाता है. ग्रहों की चाल भी इस दिन कई खास संकेत दे रही है.
29 जुलाई 2026 के विशेष ग्रह गोचर और योग
29 जुलाई को शुक्र ग्रह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. वहीं शुक्र और मंगल के बीच केंद्र दृष्टि योग बनेगा. इसके अलावा, सूर्य और गुरु कर्क राशि में साथ रहकर गुरु-आदित्य योग को मजबूत करेंगे. चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. मंगल वृषभ राशि, बुध मिथुन राशि, शुक्र और केतु सिंह राशि, शनि मीन राशि तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे.
29 जुलाई को नवग्रहों की स्थिति
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रह योगों का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है. हालांकि, 5 राशियों के लिए यह दिन खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में अच्छे मौके सामने आ सकते हैं. धन लाभ, मान-सम्मान और तरक्की के नए रास्ते खुलने के भी योग हैं. आइए जानते हैं, वे 5 लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए 29 जुलाई का दिन सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: धन और बरकत के लिए अमीर लोग पश्चिम दिशा में रखते हैं ये पौधा, जानिए वास्तु मान्यताएं
29 जुलाई का मिथुन राशिफल
बुध अपनी राशि मिथुन में ही विराजमान हैं. इसलिए 29 जुलाई का दिन इस राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है. कम्यूनिकेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. वर्क प्लेस पर आपके आइडिया को तुरंत रिस्पॉन्स मिल सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी हाथ लग सकती है. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ने के योग हैं. ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है. स्टूडेंट जातकों को इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और एडमिशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. किसी पुराने फ्रेंड से मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बनेगी. फैमिली का माहौल सहयोगी रहेगा. छोटी यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है. आत्मविश्वास बनाए रखें. जल्दबाजी से बचें. किसी को रक्तदान कर आपको खुशी मिलेगी.
29 जुलाई का कर्क राशिफल
सूर्य और गुरु कर्क राशि में गुरु-आदित्य योग बना रहे हैं. यह योग इस राशि के जातकों की पहचान और सम्मान बढ़ा सकता है. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. सीनियर आपके काम से प्रभावित रहेंगे. प्रमोशन या नई पोस्ट को लेकर सकारात्मक खबर मिल सकती है. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर या नई डील मिलने के योग हैं. बैंक या सरकारी विभागसे जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी. रुका हुआ आत्मविश्वास फिर लौट सकता है. राह चलते किसी मजबूर अपरिचित की थोड़े रुपये और लिफ्ट देकर सहायता करेंगे.
यह भी पढ़ें: Sawan Kanwar Yatra: कांवड़िया केसरिया कपड़े ही क्यों पहनते हैं? जानें इस रंग के पीछे का धार्मिक रहस्य
29 जुलाई का सिंह राशिफल
29 जुलाई को शुक्र और केतु सिंह राशि में रहकर आपके व्यक्तित्व को अलग पहचान दे सकते हैं. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा. सोशल मीडिया, मीडिया, फैशन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है. बिजनेस में ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का मौका मिलेगा. कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है. धन लाभ के नए स्रोत बनने की संभावना है. लग्जरी लाइफ से जुड़ी कोई इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. लाइफ पार्टनर का सहयोग आपके फैसलों को मजबूत करेगा. नई स्किल सीखना भविष्य में बड़ा फायदा देगा. घर के किसी पालतू पशु की बीमारी ठीक होने आपका मन खुश रहेगा.
29 जुलाई का वृश्चिक राशिफल
29 जुलाई को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि की ऊर्जा को सही दिशा देने का काम करेंगे. लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. करियर में बदलाव का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. बिजनेस में नई रणनीति सफल रहेगी. कोर्ट-कचहरी या किसी विवाद में राहत मिलने के संकेत हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. निवेश से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें. विदेश या दूसरे शहर से जुड़ा काम गति पकड़ सकता है. परिवार में रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. मानसिक तनाव कम होने के योग हैं. आप किसी ऑरफनेज में गुप्त दान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
29 जुलाई का मीन राशिफल
शनि ग्रह मीन राशि में रहकर 29 जुलाई को इन राशि के जातकों को धैर्य का अच्छा फल दे सकते हैं. पिछले कुछ समय की मेहनत अब रंग ला सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी. सीनियर आपको अहम जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. बिजनेस में स्थायी लाभ देने वाली नई योजना बन सकती है. हॉस्पिटल, शिक्षा, रिसर्च या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है. परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी. स्टूडेंट जातकों का फोकस मजबूत रहेगा. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. धैर्य और अनुशासन इस दिन आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे. पड़ोस के किसी बुजुर्ग की सेवा से आपको बहुत प्यार और आशीर्वाद मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines