Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय

Vastu Tips: घर या दुकान में तिजोरी की सही दिशा और स्थान धन वृद्धि में महत्वपूर्ण माने जाते हैं. वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि इसे गलत जगह रखने से आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं. आइए जानते हैं, तिजोरी रखने के सही वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय क्या हैं?

Tijori-Vastu-Tips
विज्ञापन

Vastu Tips: व्यावहारिक जीवन में पैसे का आना जितना जरूरी है, उसका टिकना भी उतना ही जरूरी हो गया हैं. कई बार आमदनी तो अच्छी होती है, लेकिन बचत नहीं हो पाती है. पैसा हाथ से निकलता रहता है. वास्तु शास्त्र कहता है कि इसका कारण तिजोरी की गलत दिशा और स्थान हो सकता है. अगर तिजोरी सही जगह पर न हो, तो धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर देव नाराज हो सकते हैं. आइए, जानते हैं घर या दुकान में तिजोरी रखने के सही वास्तु नियम क्या हैं, ताकि उसे अपनाने से बरकत हो?

तिजोरी की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी रखने के लिए नैऋत्य यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है. इसे स्थिरता और धन का स्थान माना गया है. तिजोरी ऐसी जगह रखें, जहां वह सुरक्षित रहे और आसानी से दिखाई न दे. तिजोरी का दरवाजा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलना चाहिए. उत्तर दिशा कुबेर देव की दिशा मानी जाती है. सही दिशा आर्थिक मजबूती और समृद्धि के लिए शुभ मानी जाती है.

विज्ञापन

तिजोरी खोलने की दिशा

वास्तु शास्त्र में तिजोरी का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना गया है. दक्षिण दिशा की ओर खुलने वाली तिजोरी से बचना चाहिए. दुकान का गल्ला भी उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखना बेहतर माना जाता है. दिशा का ध्यान रखना सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना गया है.

कुबेर दिशा के नियम

हिन्दू धर्म में उत्तर दिशा को ‘धन का द्वार’ कहा जाता है, क्योंकि कुबेर भगवान इसी दिशा में रहते हैं. इस हिस्से को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. यहां कबाड़ या भारी सामान न रखें. हल्का नीला, हरा या पिस्ता रंग शुभ माना जाता है. नियमित सफाई भी जरूरी मानी जाती है.

विज्ञापन

तिजोरी रखने की गलत जगहें

वास्तु नियमों के अनुसार, तिजोरी को सीढ़ियों के नीचे, बाथरूम के पास या मुख्य दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए. कोशिश करें कि वह सीधे नजर में न आए. अगर कोई नल लगातार टपक रहा हो, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें.

विज्ञापन

धन वृद्धि के उपाय

तिजोरी में जब भी नकदी और गहने रखें, तो उसमें पीला कपड़ा बिछाकर उन्हें रखें. कुबेर यंत्र या मां लक्ष्मी की छोटी तस्वीर रख सकते हैं. शुक्रवार को हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना भी शुभ माना जाता है. छोटा शीशा लगाना भी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

इस उपाय से होगी बरकत

वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि तिजोरी को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. बेकार कागज और टूटी चीजें जमा न होने दें. मान्यता है कि इन आसान वास्तु नियमों का पालन करने से घर और कारोबार में सकारात्मक माहौल बनता है. साथ ही धन और समृद्धि के अवसर भी मजबूत हो सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ