Lucky Zodiac Sign: 26 जून, 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है. परंपरा से यह दिन देवी के विभिन्न रूपों की उपासना के लिए समर्पित है. इसके साथ ही इस दिन रामलक्ष्मण द्वादशी और निर्जला एकादशी पारण का पारण भी है. पंचांग के अनुसार, वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का सुयोग बन रहा हैं. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक में गोचरस्थ होंगे. इसके अलावा बाकी ग्रहों की स्थित यथावत रहेगी यानी वृषभ में मंगल, मिथुन में सूर्य, कर्क में बुध, शुक्र और गुरु, यहां इनकी युति से त्रिग्रही योग बन रहा है, सिंह राशि में केतु, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि ग्रह उपस्थित रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के मुताबिक, 25 जून को बन रहे खास व्रत और ग्रहों के शुभ संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह दिन ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है. इन राशियों के जातकों को धन, करियर और नए अवसरों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है. आइए जानते हैं, कौन-सी हैं वे भाग्यशाली राशियां, जिनके लिए 36 जून के ज्योतिषीय योग बड़ा बदलाव ला सकती है?
26 जून का वृषभ राशिफल
26 जून का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए फाइनेंशियल स्टेबिलिटी वाला दिन बन सकता है. ऑफिस में काम का रिजल्ट धीरे लेकिन पक्का मिलेगा. कोई पुराना प्रोजेक्ट अचानक फायदा दे सकता है. बॉस आपके डिसिप्लिन और प्लानिंग से इम्प्रेस हो सकते हैं. बिजनेस वालों को नया क्लाइंट मिल सकता है. बैंक या अटका हुआ पेमेंट आगे बढ़ सकता है. घर में पैसे को लेकर चल रही टेंशन कम हो सकती है. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा कोई फैसला फायदा दे सकता है. फैमिली आपकी बात को सीरियसली लेगी. किसी पुराने दोस्त से मदद या नया आइडिया मिल सकता है. स्ट्रेस थोड़ा रह सकता है, इसलिए ओवरथिंकिंग से बचें.
यह भी पढ़ें: Dream Of Nudity: सपने में खुद को ‘Naked’ देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
26 जून का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 26 जून का दिन कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग से ग्रोथ लाने वाला है. आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा. जॉब में नई जिम्मेदारी या नया ऑफर मिल सकता है. इंटरव्यू या कोई प्रोफेशनल मौका पॉजिटिव जा सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस और कॉन्फिडेंस दोनों बढ़ेंगे. ऑनलाइन या सोशल मीडिया से फायदा मिल सकता है. कोई पुराना कॉन्टैक्ट नया काम दिला सकता है. फैमिली में छोटा सेलिब्रेशन या गुड न्यूज आ सकती है. रिलेशनशिप में क्लैरिटी आएगी. अचानक ट्रैवल का प्लान बन सकता है. खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालना जरूरी है. नींद और रूटीन ठीक रखें.
26 जून का कर्क राशिफल
कर्क राशि राशि के जातकों के लिए 26 जून कादिन करियर और इमोशनल बैलेंस दोनों में सुधार ला सकता है. ऑफिस में आपकी इमेज पहले से स्ट्रॉन्ग होगी. सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं. प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में कोई नई डील फाइनल हो सकती है. घर में कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है. परिवार में जिम्मेदारियों को आप अच्छे से संभालेंगे. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छा फोकस मिलेगा. टीचर या गाइड का सपोर्ट मिल सकता है. किसी सोशल या धार्मिक इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं. पुराने कर्ज या फाइनेंशियल प्रेशर में राहत मिल सकती है. हेल्थ ठीक रहेगी, बस पानी और नींद का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें: Sleep Astrology: सोने का अंदाज बताता है धन और भविष्य के संकेत, जानें व्यक्तित्व और सफलता का छिपा एस्ट्रो फॉर्मूला
26 जून का तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए 26 जून का दिन क्रिएटिव और फाइनेंशियल ग्रोथ का अच्छा कॉम्बो लेकर आ सकता है. जॉब में आपकी पर्सनैलिटी और काम दोनों नोटिस होंगे. कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नई डील बनने के चांस हैं. पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है. स्टूडेंट्स को एग्जाम या कॉम्पिटिशन में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. घर में कोई फंक्शन या शादी जैसा माहौल बन सकता है. रिलेशनशिप में सुधार आएगा. पुराने दोस्त से फिर बातचीत शुरू हो सकती है. ऑनलाइन काम करने वालों को नया प्लेटफॉर्म मिल सकता है. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इनकम भी साथ बढ़ेगी. एनर्जी ठीक रहेगी, बस थकान को इग्नोर न करें.
26 जून का मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए 26 जून का दिन मेहनत का सीधा रिजल्ट देने वाला है. ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट की लीड मिल सकती है. सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे. प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के चांस बन सकते हैं. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से फायदा मिलेगा. सरकारी या कोर्ट से जुड़े कामों में राहत मिल सकती है. फैमिली आपकी राय को महत्व देगी. जमीन-जायदाद से जुड़ा फायदा मिल सकता है. स्टूडेंट्स को एग्जाम में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. किसी बुजुर्ग का सपोर्ट मिलेगा. सोशल लाइफ में इमेज स्ट्रॉन्ग होगी. हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन ओवरवर्क और स्ट्रेस से बचना जरूरी है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती जाएगी.
यह भी पढ़ें: Stained Clothes Dream: सपने में कपड़ों पर दाग देखना, स्वप्न शास्त्र में है किस बात का संकेत; जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines