Lucky Zodiac Signs: 5 जुलाई, 2026 को आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़ रहा है. सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन शिव जी की पूजा करने और चंद्रमा से जुड़े उपाय करने से मन को शांति मिलती है. घर में सुख-शांति बनी रहती है. परिवार में प्यार बढ़ता है. जीवन में अच्छी बातें होने के योग बनते हैं. इस दिन रवि योग के साथ सौभाग्य और शोभन योग भी बन रहे हैं. वहीं पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का भी शुभ संयोग रहेगा. इसलिए यह दिन कई राशियों के लिए तरक्की, सफलता और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है.
5 जुलाई को ग्रहों की चाल कुछ खास रहने वाली है. इस दिन शुक्र और केतु सिंह राशि में साथ रहेंगे. राहु और चंद्रमा कुंभ राशि में एक साथ होंगे. वहीं बुध और गुरु कर्क राशि में मिलकर शुभ योग बनाएंगे. बाकी ग्रह अपनी मौजूदा राशियों में ही रहेंगे. मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन ग्रहों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 5 राशियों के लोगों के लिए यह दिन ज्यादा शुभ माना जा रहा है. इन लोगों को नौकरी, कारोबार, धन और तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
6 जुलाई का मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों का 6 जुलाई को पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी. मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं. बिजनेस में नए लोगों से पहचान बनेगी. पुराने क्लाइंट भी दोबारा जुड़ सकते हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो कोई अच्छा मौका मिल सकता है. पैसों की हालत पहले से बेहतर रहेगी. बचत करने का प्लान भी सफल होगा. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. घर का माहौल खुशहाल रहेगा. समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी. किसी अनुभवी इंसान की सलाह काम आएगी. सेहत ठीक रहेगी. बस खानपान का ध्यान रखें. धैर्य रखेंगे तो रिजल्ट उम्मीद से बेहतर मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Birth Date Numerology: इन बर्थ डेट वालों की ओर खिंचे चले आते हैं लोग, कॉन्फिडेंस से लिखते हैं सफलता की कहानी
6 जुलाई का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों का 6 जुलाई का कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा. जो काम काफी समय से अटका था, उसमें अब रफ्तार आएगी. ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. बिजनेस में कोई अच्छी डील मिलने के योग हैं. कमाई बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का प्लान बन सकता है. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा. लव लाइफ में रिश्ता और मजबूत होगा. कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है. खर्च सोच-समझकर करें. यही समझदारी आगे बड़ा फायदा देगी.
6 जुलाई का कर्क राशिफल
6 जुलाई को कर्क राशि के जातकों की किस्मत आपका अच्छा साथ दे सकती है. दिमाग पहले से ज्यादा क्लियर रहेगा. सही फैसला लेना आसान होगा. नौकरी वालों को अच्छी खबर मिल सकती है. इंटरव्यू, मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अच्छा रिजल्ट मिलेगा. बिजनेस करने वालों को नया क्लाइंट मिल सकता है. पैसों की टेंशन धीरे-धीरे कम होगी. रुका हुआ पैसा मिलने के चांस हैं. घर में किसी अच्छी बात को लेकर खुशी का माहौल रहेगा. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अच्छा है. सेहत ठीक रहेगी. पॉजिटिव सोच बनाए रखें. फायदा मिलता दिखेगा.
यह भी पढ़ें: Dry Tree Dream Meaning: सपने में सूखा पेड़ देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
6 जुलाई का तुला राशिफल
6 जुलाई तुला राशि के लोगों के लिए काफी दमदार दिन साबित हो सकता है. आपकी पर्सनैलिटी लोगों का ध्यान खींचेगी. जो बात कहेंगे, उसका असर भी दिखेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी. बॉस नई जिम्मेदारी दे सकते हैं. बिजनेस में कोई नया मौका हाथ लग सकता है. रुका हुआ काम भी आगे बढ़ेगा. पैसों की हालत पहले से बेहतर रहेगी. कहीं फंसा पैसा वापस मिल सकता है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. लव लाइफ में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. सेहत ठीक रहेगी. बस ओवरकॉन्फिडेंस से बचें. समझदारी से उठाया हर कदम फायदा देगा.
6 जुलाई का मीन राशिफल
6 जुलाई का दिन मीन राशि के लोगों उनकी मेहनत का असली रंग दिखा सकती है. जिस काम के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं. नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में धीरे-धीरे फायदा बढ़ेगा. किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. पैसों की स्थिति मजबूत होगी. परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. रिश्तों में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं. मन शांत रहेगा. पूजा-पाठ या आध्यात्मिक कामों में मन लग सकता है. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. कॉन्फिडेंस बनाए रखें. जल्द कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines