हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Love Rashifal: आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें शुभ अंक और रंग

Love Rashifal 7 June 2024: प्यार के मामले में आज का दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए परेशानी भरा रह सकता है। पार्टनर से ब्रेकअप भी हो सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 7 जून 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए शुक्रवार का लव राशिफल।

विज्ञापन

Love Rashifal 7 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में जब भी ग्रह और योगिनी दशा राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इससे जहां कुछ लोगों का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है, तो वहीं कुछ के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। हालांकि शास्त्र की मदद से आपको यह पहले ही पता चल सकता है कि आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं प्यार के मामले में शुक्रवार का दिन किन-किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा और किन की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

  • मेष राशि

(अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन चुनौतियां लेकर आ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की बात में आकर आप अपने पार्टनर से लड़ाई कर सकते हैं। लंबे समय से जो लोग अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 13 जून सुबह 6:27 बजे..नोट कर लें ये टाइम, इन पांच राश‍ि वालों की बदलने वाली है किस्मत!

  • वृषभ राशि

(उ, ए, ई, औ, द, दी, वो)

विज्ञापन

जिन लोगों की पिछले साल शादी हुई थी, उनके घर में किलकारियां गूंज सकती हैं। इससे पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा हो सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

  • मिथुन राशि

(के, को, क, घ, छ, ह, ड)

विज्ञापन

आपके माता-पिता अगर आपके लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, इस समय गलती से भी किसी रिश्ते के लिए हां न कहें। आगे चलकर पति से आपकी अनबन रह सकती है। न्यूली मैरिड कपल को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग- बैंगनी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

  • कर्क राशि

(ह, हे, हो, डा, ही, डो)

विज्ञापन

अगर आपका ख्वाब है कि आपकी लव मैरिज हो, तो जल्द ही आपका ये सपना पूरा हो सकता है। सप्ताह के अंत से पहले आपकी मुलाकात आपके होने वाले पति से हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

  • सिंह राशि

(म, मे, मी, टे, टा, टी)

अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो शुक्रवार का दिन उन्हें प्रपोज करने के लिए सबसे अच्छा है। न्यूली मैरिड कपल कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

  • कन्या राशि

(प, ष, ण, पे, पो, प)

प्यार के मामले में शुक्रवार का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए यादगार रह सकता है। शाम में पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, जल्द ही उनका ब्रेकअप हो सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

  • तुला राशि

(रे, रो, रा, ता, ते, तू)

सिंगल लड़कियों को उनका बचपन का दोस्त प्रपोज कर सकता है। अगर सब कुछ सही रहा, तो भविष्य में आप दोनों की शादी भी हो सकती है। शादीशुदा कपल के बीच मनमुटाव बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

  • वृश्चिक राशि

(लो, ने, नी, नू, या, यी)

ऑफिस में अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे बेस्ट है। दोपहर में सही समय देखकर आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 11

  • धनु राशि

(धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

प्यार के मामले में शुक्रवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए खास रह सकता है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी शादी पक्की हो सकती है।

शुभ रंग- गहरा हरा

शुभ अंक- 7

  • मकर राशि

(जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो इस समय अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। शादीशुदा कपल के बीच घरवालों की वजह से बहस हो सकती है।

शुभ रंग- हल्का नीला

शुभ अंक- 8

  • कुंभ राशि

(गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

खाने को लेकर पति से अनबन हो सकती है। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू रखा, तो शाम तक सब कुछ ठीक हो सकता है। जो लोग अभी कुछ दिन पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं, जल्द ही उनका ब्रेकअप हो सकता है।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

  • मीन राशि

(दी, चा, ची, झ, दो, दू)

ऑफिस में अगर आपको अपने सीनियर से प्यार हो गया है, तो ये बात गलती से भी किसी को न बताएं। लोगों के बीच आप मजाक के पात्र बन सकते हैं। न्यूली मैरिड कपल घर की परेशानियों से दूर कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 12

ये भी पढ़ें- 3 साल बाद गुरुवार को बना वट सावित्री व्रत का संयोग, मेष समेत इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola