---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

13 जून सुबह 6:27 बजे..नोट कर लें ये टाइम, इन पांच राश‍ि वालों की बदलने वाली है किस्मत!

Guru Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जल्द ही अब एक बार फिर गुरु देवता अपनी चाल बदलने वाले हैं। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिन्हें गुरु के राशि परिवर्तन करने से फायदा हो सकता है।

---विज्ञापन---

Guru Nakshatra Parivartan 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भी ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 6 दिन बाद भाग्य के कारक गुरु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन प्रात: काल 06 बजकर 27 मिनट पर ज्ञान के देवता गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह को भाग्य, ज्ञान, ऐश्वर्य और संतान का कारक माना जाता है। इसलिए ये ग्रह जब भी नक्षत्र परिवर्तन करता है, तो इससे ज्यादातर लोगों को फायदा होता है। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन वरदान साबित हो सकता है।

धनु राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है, जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कल शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 7 राशियों को धन के साथ-साथ करियर में भी होगा लाभ!

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में इजाफा हो सकता है। कारोबारियों को शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। इससे आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे, जिससे धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रह सकता है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो जल्द ही वो वापस मिल सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। जो लोग खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, माह के अंत तक उन्हें बड़ा ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं। जल्द ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है। वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को व्यापार में फायदा हो सकता है। बड़ा ऑर्डर मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। जो लोग कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही एक बड़ा मौका मिल सकता है। माता को किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि

आज से 6 दिन बाद गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। करियर में प्रगति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- शनिवार को सूर्य बदलेगा अपनी चाल, नक्षत्र परिवर्तन से इन 5 राशियों को हो सकता है लाभ!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2024 10:02 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola