हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: मेष से मीन तक, 12 राशियों के प्रेम जीवन पर शुक्ल-ब्रह्म योग का कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 5 February 2025: ज्योतिष शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले पता चल सकता है कि प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन कैसा रहेगा। चलिए जानते हैं 5 फरवरी 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
लव राशिफल 5 फरवरी 2025

Love Rashifal 5 February 2025: रिश्तों में प्यार होना बेहद जरूरी है। इससे रिश्ते की उम्र बढ़ जाती है और लड़ाई-झगड़े कम होते हैं। हालांकि हर दिन प्यार के मामले में एक जैसा रहे, ये जरूरी नहीं है। शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब ग्रहों का गोचर और शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 5 फरवरी 2025 को माघ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहा है, जिसका प्रभाव बुधवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 5 फरवरी का लव राशिफल।

मेष राशि

जीवनसाथी से बेकार की बातें करने से बचें। साथी का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण वो आपके ऊपर गुस्सा भी कर सकते हैं। सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्यार बुधवार को दिन खत्म होने से पहले नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

जीवन में खुशियों का आगमन होगा, जिसके कारण मूड अच्छा रहेगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी और प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनके जीवन में खास इंसान का आगमन होगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Mars Transit: मंगल गोचर से 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव, मुश्किलों से जीना होगा मुहाल!

विज्ञापन

मिथुन राशि

जीवनसाथी संग अनावश्यक बहस हो सकती है, जिसके कारण मूड खराब रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उन्हें जल्द उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे, जिसके कारण बुधवार का दिन खास बनेगा। शादीशुदा कपल का दिन प्यार के मामले में सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

सिंह राशि

हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनके जीवन में एक बार फिर प्यार का आगमन होगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल और शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई आएगी। दिन खत्म होने से पहले डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें दिन खत्म होने से पहले सोलमेट नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

तुला राशि

साथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों के जीवन में किसी अनजान व्यक्ति के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। यदि आपने अपने साथी पर विश्वास नहीं रखा, तो रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

धनु राशि

नवविवाहित जोड़ों का दिन अच्छा नहीं रहेगा। किसी बेकार की बात पर लड़ाई होने की संभावना है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो साथी संग डेट पर जा सकते हैं, जहां कपल का झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

मकर राशि

बुधवार का पूरा दिन शादीशुदा जातक साथी के साथ बिताएंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी उनके बचपन के किसी दोस्त से शादी तय हो सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

शादीशुदा जातकों का दिन प्यार के मामले में मिलाजुला रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वो पूरा दिन सोलमेट संग बिताएंगे, जिससे दिन यादगार रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मीन राशि

शादीशुदा लोगों का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। शाम में जीवनसाथी संग अकेले में समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola