हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: सावन के दूसरे दिन कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल 

Love Rashifal 23 July 2024: प्यार एक खूबसूरत एहसास है। जो व्यक्ति को समझदार और जिम्मेदार बनाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक प्रेमी का होना जरूरी है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के लिहाज से सावन का दूसरा दिन आपका कैसा गुजरेगा, तो पढ़ें 23 जुलाई 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

Love Rashifal 23 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में प्रेम के कारक शुक्र ग्रह की सकारात्मक अवस्था के कारण जीवन में प्यार बरकरार रहता है। एक तरफ जहां शादीशुदा लोगों के जीवन में मिठास बनी रहती है। वहीं दूसरी तरफ अविवाहित लोगों की शादी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज यानी सावन का दूसरा दिन प्रेम संबंधों के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो पढ़ें राशि अनुसार 30 जुलाई 2024 का लव राशिफल।

मेष राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ आनंदमय समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा जाएगी। सिंगल लोगों की बेस्ट फ्रेंड के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे आपका रिश्ता दोस्ती से प्यार तक पहुंच सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों के रिश्ते में भावनात्मक गहराई आएगी, जिसके कारण आप दोनों के बीच प्रेम बरकरार रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें प्यार के मामले में कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में किसको होगा फायदा और कौन रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

मिथुन राशि

विवाहित लोगों के प्रेम संबंध में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, जिसके कारण दो-तीन दिन तनाव रहेगा। सिंगल लोगों की क्रश के साथ लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से मन उदास रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

विवाहित लोगों को पार्टनर से उपहार मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

सिंह राशि

जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनकी कुंडली में प्रेम विवाह का योग बन रहा है। शाम तक आपके माता-पिता आपसे आपकी शादी के लिए वार्तालाप कर सकते हैं। विवाहित लोगों के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

कन्या राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आएगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से मतभेद हो सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

तुला राशि

जिन लोगों की बीते दिनों पार्टनर से लड़ाई हुई थी। वह अपने गुस्से पर काबू रखें और उनसे बात करने का प्रयास करें। नहीं तो धीरे-धीरे आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को प्रेम संबंधों के मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

न्यूली मैरिड कपल के रिश्ते में सुधार आएगा। पार्टनर के साथ वक्त बिताने से नजदीकियां बढ़ेंगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम संबंध में सकारात्मकता बनी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 10

धनु राशि

शादीशुदा लोग साथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। इससे आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

मकर राशि

छोटी-मोटी बातों पर शादीशुदा लोगों के बीच मनमुटाव हो सकते हैं। यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं, लेकिन आपके परिवारवाले आपकी शादी के लिए नहीं मान रहे हैं, तो ऐसे में एक बार फिर उनसे बात करने का प्रयास कीजिए। शाम तक सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव कम होगा। यदि आप पुरुष हैं, तो आपकी मुलाकात आपके सोलमेट से हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

मीन राशि

यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। शाम को प्रपोज करने का उत्तम समय है। मंगलवार का दिन शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन के मामले में सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola