---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sawan 2024: 71 साल बाद शिव जी होने जा रहे हैं इन 5 राशियों पर मेहरबान! सावन पर बना ये महासंयोग

Sawan: साल 2024 में सावन के पहले और आखिरी दिन सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसका निर्माण कई साल बाद हो रहा है। चलिए जानते हैं इस बार सावन पर सोमवार के महासंयोग से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।   

---विज्ञापन---

Sawan 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए में सावन माह का विशेष महत्व है। इस दौरान शिव जी के भक्त श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा करते हैं। साथ ही व्रत भी रखते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक रहेगा। हालांकि इस बार सावन के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक कई महासंयोग बन रहे हैं। सावन के पहले दिन जहां श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। वहीं सावन के दौरान शुक्रादित्‍य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, बुधादित्य योग और शश योग का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण इस मास का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसके अलावा इस बार सावन में करीब 71 साल बाद सोमवार का महासंयोग भी बन रहा है।

दरअसल, साल 2024 में सावन माह के पहले और आखिरी दिन सोमवार का संयोग बन रहा है, जोकि अपने आप में अद्भुत है। हालांकि साल 2024 से पहले 1953 में सोमवार का संयोग बना था, जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ हुआ था। चलिए अब जानते हैं इस साल सावन पर सोमवार के महासंयोग से किन पांच राशियों के लोगों के ऊपर शिव जी मेहरबान होंगे।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन ही नहीं बल्कि आने वाले कुछ हफ्ते बेहद सुखद रहेंगे। जो लोग लंबे समय से लोहे से बनी चीजों का व्यापार कर रहे हैं, उनके काम में तेजी आएगी। साथ ही धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

कारोबारियों के बिजनेस में तेजी आएगी। साथ ही बिजनेस पार्टनर संग प्रोफेशनल रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे भविष्य में कारोबार में मुनाफा होने की संभावना अधिक है। जो लोग लंबे समय से अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनको जल्द ही शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, जिससे घर में सकारात्मक बनी रहेगी। बीते कई दिनों से यदि आपकी अपने भाई से लड़ाई चल रही है, तो आज मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

खेल से जुड़े लोगों के लिए यह समय पक्षधर है। इसलिए करियर में सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरीपेशा लोगों की विदेश ट्रिप सफल रहेगी। कारोबारी के लिए यह समय उपयुक्त है। इस वक्त शेयर बाजार में लगाए गए पैसों से अच्छा रिटर्न आ सकता है।

धनु राशि

जिन लोगों की कपड़े की दुकान है, उन्हें आर्थिक लाभ होगा। साथ ही कारोबार में भी तेजी आएगी। समझदारी से लिए गए निर्णयों के कारण नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 21, 2024 12:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola