Kaalchakra Today: सावन में किसको होगा फायदा और कौन रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय

Kaalchakra News24 Today: आज से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान व्रत रखने और देवी-देवताओं की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में।

Kaalchakra News24 Today

शिवलिंग की पूजा करने के नियम

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई 2024 यानी आज से सावन के पवित्र माह की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन अगले महीने 19 अगस्त दिन सोमवार को होगा। श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा। हालांकि आज के दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग का संयोग भी बन रहा है। सावन के दौरान भगवान शिव और शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको सावन में शिव जी, शिवलिंग और देवी पार्वती की पूजा विधि, नियम और उन्हें प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

शिवलिंग की पूजा करने का महत्व

सावन के दौरान शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व है। शिवलिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्यम में भगवान विष्णु और ऊपरी भाग में प्रणव रूप में भगवान शिव विराजमान होते हैं। वहीं लिंग की वेदी को मां पार्वती और लिंग महादेव को माना जाता है। इसलिए जो व्यक्ति लिंग के साथ वेदी की पूजा करता है, उसे शिव जी और देवी पार्वती दोनों की पूजा का लाभ मिलता है।

विज्ञापन

सावन के दौरान आप अपने घर में भी शिवलिंग को स्थापित कर सकते हैं। लेकिन घर में स्थापित किया जाने वाला शिवलिंग ज्यादा बड़ी नहीं होना चाहिए। इसके अलावा घर के किसी अंधेरे या बंद स्थान में भी शिवलिंग न रखें। यदि कोई व्यक्ति सावन में विधि विधान से पूजा करता है और शिवलिंग पर धतूरा, फूल-फल और भांग को अर्पित करता है, उसके घर में सदा धन-धान्य का वास होता है।

विज्ञापन

सावन के अचूक उपाय

  • सावन के दौरान शंकर जी को पिंडी के ठंडे जल से स्नान कराएं। इससे आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आपको मनचाहा वरदान भी मिल सकता है।
  • भगवान शिव को रोजाना भस्म अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग पर भस्म लगाएं। इससे आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।
  • शंकर जी की पूजा में श्वेत अक्षत का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।
  • शिवलिंग पर दूध, जल और काले तिल चढ़ाने के बाद बेल पत्र चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग और शिव मंदिरी की आधी परिक्रमा करें।

शिव जी और शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

  • शिव पिंडी पर गलती से भी हल्दी और कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। दरअसल, हल्दी मिट्टी में उपजती है और उर्वर धरती का प्रतीक है। कुमकुम को भी हल्दी से बनाया जाता है। इसलिए उत्पत्ति के प्रतीक हल्दी और कुमकुम का प्रयोग शिव पूजन में नहीं किया जाता है।
  • शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद नहीं खाना चाहिए। इससे आपको चण्डेश्वर नामक गण के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • शिवलिंग पर पैकेट वाला दूध या उबला हुआ दूध चढ़ाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के अन्य उपायों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ