Love Rashifal 22 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गणना की मदद से कुंडली में नवग्रहों व नक्षत्र की स्थिति और स्थान को देखकर प्रत्येक व्यक्ति के फ्यूचर से जुड़ी कई बातों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां तक कि लव लाइफ से संबंधित गुप्त बातों के बारे में भी पता चल सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी रोमांटिक लाइफ में खुशियां आएंगी या रोजाना की तरह ही सब कुछ सामान्य रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें शनिवार यानी 22 जून 2024 का लव राशिफल।
मेष राशि
जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है, वो फैमिली प्लानिंग के बारे में अपनी इच्छा पार्टनर से व्यक्त कर सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादी के लिए रिश्ता भी आ सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
न्यूली मैरिड कपल पूरे दिन पार्टनर की खराब सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं, सिंगल लड़कियों को क्रश के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: किस प्राणायाम से नहीं सताएंगे शनि? पंडित सुरेश पांडेय से जानें योग, नवग्रह और 12 राशियों का संबंध
मिथुन राशि
आप अगर अपने क्रश को शादी के लिए प्रपोज करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए इस बात को भूल जाएंगे तो अच्छा होगा। शादीशुदा कपल के बीच शाम में घरवालों के सामने लड़ाई हो सकती है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 6
कर्क राशि
पति-पत्नी को अकेले में वक्त व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। जीवन में प्यार बढ़ सकता है। जो लोग अपने क्रश से शादी करना चाहते हैं, उनकी ये इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 9
सिंह राशि
सिंगल लड़कियों की शादी तय हो सकती है। न्यूली मैरिड कपल के बीच गलतफहमी बढ़ने के कारण तलाक लेने तक की नौबत आ सकती है। जिन लोगों का पिछले माह ही ब्रेकअप हुआ है, उनके जीवन में एक बार फिर से प्रेम का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
कन्या राशि
न्यूली मैरिड कपल फैमिली को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल लड़कों का रिश्ता उनके पिता अपनी पसंद की गई लड़की से तय कर सकते हैं। साल के अंत तक आपकी शादी होने की पूरी संभावना है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2
तुला राशि
इंटरनेट के जरिए सिंगल लड़कों की दोस्ती किसी अनजान लड़की से हो सकती है। आपने अगर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में विचार किया, तो बात शादी तक भी पहुंच सकती है। शादीशुदा लोगों को शाम में पार्टनर संग समय बिताने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच दूरियां जल्द ही समाप्त हो सकती हैं। लंबे समय से अगर न्यूली मैरिड कपल के बीच अनबन हो रही है, तो शाम तक सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है। पुरानी बातों को भुलाकर आपका पार्टनर आपको डेट पर लेकर जा सकता है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
धनु राशि
जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है, उनके पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा। अगर उनके साथ समय बिताएंगे, तो गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। इससे आप दोनों को एक और चांस मिलेगा अपने रिश्ते को बचाने के लिए।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2
मकर राशि
किसी अनजान व्यक्ति के कारण न्यूली मैरिड कपल के बीच झगड़ा हो सकता है। समय रहते आपने बात को नहीं संभाला, तो बात बढ़ सकती है। जो लोग अभी कुछ दिन पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं, वो शनिवार की रात डेट पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। शाम के समय पैसों को लेकर पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। न्यूली मैरिड कपल के घर किलकारी गूंज सकती है। जिन लोगों का अभी कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ है, एक बार फिर उनके जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7
मीन राशि
न्यूली मैरिड कपल की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने की पूरी संभावना है। पिछले कुछ दिनों से आप दोनों के बीच लड़ाई चल रही थी, तो वो समाप्त हो सकती है। जिन लोगों की उम्र शादी की हो गई है, उनके मामा शादी का रिश्ता लेकर आ सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों पर कंगाली का खतरा मंडराया! कन्या राशि के स्वामी बदलेंगे चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines