Love Rashifal: सिद्धि योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर क्या पड़ेगा प्रभाव? पढ़ें राशिफल

Love Rashifal 18 October 2024: प्यार के मामले में 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा और इस दिन को वो कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 18 अक्टूबर का लव राशिफल। इसी के साथ प्रत्येक राशि के जातक को अपना शुभ अंक और रंग भी जानने को मिलेगा।

Love Rashifal 18 October 2024

लव राशिफल 18 अक्टूबर 2024

विज्ञापन

Love Rashifal 18 October 2024: पंचांग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। पंचांग तिथि, करण, योग, नक्षत्र और वार यानी ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। इनकी मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने आनी वाली लव लाइफ के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसका गहरा प्रभाव प्रत्येक राशि के जातक के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 18 अक्टूबर के लव राशिफल के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के बीच स्नेह बना रहेगा, जिसके कारण आज का दिन रोमांटिक पलों से भरा रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल लोगों का कोई दोस्त उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से करा सकता है, जो भविष्य में उनका जीवनसाथी भी बन सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। जहां पर साथ में वक्त बिताने से पुरानी यादें एक बार फिर ताजा होंगी।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातक का साथी उनके दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगा। आज आप उनके साथ रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा शादीशुदा कपल का दिन भी बीते दिन के मुकाबले खास रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन पर सिद्धि योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी से विवाह करने के बारे में बात कर सकते हैं। अगर आपने उन्हें हां कहा, तो इस साल आपकी शादी होना तय है। शादीशुदा कपल को रोमांटिक पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा और नजदीकियां भी बढ़ेंगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने से दिन यादगार बनेगा। इसके अलावा सिंगल जातकों के जीवन में भी एक साथी की एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

तुला राशि

सिद्धि योग के सकारात्मक प्रभाव के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। साथी संग रोमांटिक पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा सिंगल जातकों का भी रिश्ता जल्द हो सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

जिन लोगों का रिश्ता तय हो चुका है, उन्हें उनका पार्टनर डेट पर ले जाकर कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। वहीं जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, प्यार के मामले में उनका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

धनु राशि

पुरानी बातों को लेकर शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। समय रहते यदि आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो आपका पार्टनर आपको छोड़कर जाने के बारे में भी विचार कर सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

मकर राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण परेशानियां बनी रहेंगी। इसके अलावा पुरानी बातों को लेकर भी झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अन्यथा आपको और आपके पार्टनर दोनों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई गलतफहमी दूर होगी। शादीशुदा कपल के बीच दोपहर बाद परिस्थिति अनुकूल होने की संभावना है। साथी के साथ डेट पर जाने का भी प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका रिश्ता माता-पिता के आशीर्वाद से जल्द तय हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने दिल की सुने और पार्टनर से बात करें। अन्यथा आप दोनों के बीच बढ़ रही गलतफहमियां आगे जाकर आपके रिश्ते को खत्म कर सकती हैं। शादीशुदा कपल का दिन प्यार के मामले में बहुत बढ़िया नहीं रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ