Budh Shukra Yuti 2024: 29 अक्टूबर तक ये 5 राशियां रहेंगी परेशान! शुक्र-बुध का मिलन रहेगा अशुभ

Budh Shukra Yuti 2024: धनतेरस के शुभ दिन बुद्धि और ऐश्वर्य के कारक ग्रह बुध और कला के कारक ग्रह शुक्र की युति होगी। वैसे तो इन दोनों ग्रहों के मिलन का मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन पांच राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के लिए शुक्र और बुध का मिलन अशुभ रहेगा।

Grah-Gochar-October-2024-Horoscope

Budh Shukra Yuti 2024: जन्म कुंडली में कला के कारक ग्रह शुक्र और नवग्रहों के राजकुमार बुध का विशेष स्थान है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा उन्हें जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है। वहीं जिन लोगों को बुध देव की कृपा प्राप्त होती है, उनके ज्ञान, विद्या और विचारों में संतुलन बना रहता है। हालांकि जब-जब शुक्र और बुध का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस के शुभ दिन 29 अक्टूबर 2024 को बुध देव मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से लग्जरी, धन, संपत्ति और यश के कारक ग्रह शुक्र मौजूद हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति होगी। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके ऊपर 29 अक्टूबर 2024 तक शुक्र और बुध के मिलन का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध और शुक्र की युति का अशुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ सकता है। व्यापारियों के कुछ गलत फैसलों के कारण उन्हें धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आय में कमी आने से घर का बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक संबंध में मजबूती आने की जगह किसी बाहरी इंसान के हस्तक्षेप के कारण मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

व्यापार का विस्तार होने की जगह बड़ा घाटा हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। खानपान पर ध्यान नहीं दिया, तो अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल नहीं रहेगा, जिसके कारण कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक यात्राओं पर जाना इस समय सही नहीं रहेगा। धन हानि होने के साथ-साथ तबीयत भी खराब हो सकती है। शादीशुदा जातकों को किसी पुरानी बीमारी के दर्द के कारण तनाव रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शुक्र और बुध की युति का अशुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत पर पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की जगह असफलता प्राप्त होने की संभावना है, जिसके कारण टीचर और माता-पिता दोनों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। ग्राहकों की संख्या में कमी आने के कारण दुकानदारों के मुनाफे में भी गिरावट आएगी।

धनु राशि

वृश्चिक राशि में होने वाली शुक्र और बुध की युति का अशुभ प्रभाव धनु राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। व्यापारियों के मुनाफे में कमी आएगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। बेरोजगार लोगों को कुछ समय और इंतजार करना होगा। फिलहाल जॉब लगने की संभावना नहीं है। शादीशुदा जातकों के जीवनसाथी संग संबंध मधुर नहीं रहेंगे, बल्कि पुरानी बातों को लेकर लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ