हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: सौभाग्य-शोभन योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल

Love Rashifal 17 January 2025: प्यार और रोमांस के मामले में शुक्रवार का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा और इस दिन को वो अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 17 जनवरी का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 17 जनवरी 2025

Love Rashifal 17 January 2025: ज्योतिष में सौभाग्य और शोभन योग का विशेष महत्व है, जिनका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 17 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही सौभाग्य योग और शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सौभाग्य-शोभन योग का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 17 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

मेष राशि

जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान के आने की संभावना नहीं है। जो लोग विवाहित हैं या हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

यदि आपकी लव लाइफ में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, तो उनके बारे में विचार करने की जरूरत है। नहीं तो आपके रिश्ते में हमेशा के लिए दरार आ सकती है। हाल ही में जिन जातकों का ब्रेकअप हुआ है, उनकी अपने पहले प्यार से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा जातक साथी संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में बात कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस फैसले से आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें शुक्रवार का दिन खत्म होने से पहले अपना सोलमेट मिल सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कर्क राशि

अविवाहित जातकों की अपने पहले प्यार से मुलाकात शुक्रवार को शाम के बाद हो सकती है। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में आ रही परेशानियां दूर होंगी और कपल के बीच प्यार बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

सिंह राशि

बीते दिनों यदि आपका अपने साथी से झगड़ा हुआ था, तो एक बार फिर उनसे अनबन होने की संभावना है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कन्या राशि

शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में प्यार बरकरार रहेगा। विदेश जाने का प्लान भी बन सकता है। पिछले साल यदि आपका दिल टूटा है, तो एक बार फिर आपके जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 7

ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 1 या 2 फरवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

तुला राशि

सौभाग्य और शोभन योग का तुला राशि के जातकों की लव लाइफ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घरवालों के साथ-साथ जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो वहां जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों की लव लाइफ पर सौभाग्य और शोभन योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और दूरियां कम होंगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका भी जल्द रिश्ता तय हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा जातकों की लव लाइफ पर सौभाग्य और शोभन योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी फालतू बात पर सोलमेट से झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

मकर राशि

मैरिड लाइफ में बनी सुख और शांति भंग हो सकती है। शाम से पहले साथी संग झगड़ा हो सकता है। सौभाग्य और शोभन योग के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सोलमेट मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। जीवनसाथी के साथ डेट पर जाने से शुक्रवार का दिन यादगार बनेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

मीन राशि

किसी खास इंसान से अविवाहित जातकों की मुलाकात हो सकती है। यदि आपकी शादी हो चुकी है या आप लंबे समय से रिलेशनशिप में हो, तो शुक्रवार का दिन आपका अच्छा रहेगा। साथी संग भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola