वैशाख माह का पवित्र महीना चल रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। बुधवार को प्रात: काल 12 बजकर 18 मिनट तक व्यातीपात योग रहेगा, जिसके बाद वरीयान योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी किसी योग का निर्माण होता है तो उसका असर 12 राशियों की लव लाइफ पर देखने को मिलता है। चलिए अब जानते हैं 16 अप्रैल 2025, दिन बुधवार के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि
यदि आपके रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो उनके बारे में जीवनसाथी के अलावा किसी अन्य से डिसकस न करें। अन्यथा आपसी समझ की कमी के कारण आपका रिश्ता कमजोर होता चला जाएगा। सिंगल जातकों को शांत रहना होगा। व्यातीपात-वरीयान योग के अशुभ प्रभाव के कारण सच्चे प्यार से मुलाकात नहीं हो पाएगी।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 16
वृषभ राशि
व्यातीपात-वरीयान योग के अशुभ प्रभाव के कारण तबीयत में गिरावट आ सकती है। इसलिए कहीं घूमने जाने की जगह घर पर ही साथी संग समय बिताएंगे तो ये मानसिक और शारीरिक दोनों दृष्टि से अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 01
मिथुन राशि
किसी अपने की ही नजर के कारण आपका रिश्ता टूट सकता है। इसलिए जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें और ज्यादा से ज्यादा वक्त उनके साथ बिताएं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें व्यातीपात-वरीयान योग के शुभ प्रभाव के कारण अपना सच्चा प्यार मिल सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 20
कर्क राशि
पूरे दिन शांत रहने का प्रयास करें और जीवनसाथी से दूरी बनाने की कोशिश करें। नहीं तो घर का खुशीभरा माहौल खराब हो जाएगा। विवाहित कपल घर की परेशानियों के कारण तनावग्रस्त महसूस करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 03
सिंह राशि
जीवनसाथी से कोई बात नहीं छुपाएं। अन्यथा वो आपसे नाराज हो जाएंगे। फिर उन्हें मनाने में ही पूरा दिन व्यतीत होगा। इसके अलावा किसी काम को करने में भी मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 11
कन्या राशि
जो लोग लव रिलेशन में हैं, उनका पार्टनर उनसे दूर जा सकता है। इसलिए बातचीत से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। विवाहित जातकों के लिए ये दिन प्यार के मामले में शानदार नहीं रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 21
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
तुला राशि
आपका मन अशांत रहेगा। लव लाइफ में चल रही टेंशन के बारे में सोचते रहेंगे, जिसके कारण तबीयत भी खराब हो सकती है। सिंगल जातकों को व्यातीपात-वरीयान योग के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। तबीयत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 17
वृश्चिक राशि
जो लोग लव रिलेशन में हैं, उनका पार्टनर उनसे दूर जा सकता है। इसलिए बातचीत से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। विवाहित जातकों के लिए ये दिन प्यार के मामले में शानदार नहीं रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 15
धनु राशि
लाइफ पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी और प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यातीपात-वरीयान योग के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्ता तय होने में परेशानी आएगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 26
मकर राशि
जीवनसाथी संग समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा और खुशी का भी अहसास होगा। सिंगल लोगों के जीवन पर व्यातीपात-वरीयान योग का शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। उम्मीद है कि दिनभर आप घर के काम में व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 19
कुंभ राशि
कपल मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। अकेले जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मूड बन सकता है। सिंगल लोगों का इंतजार जारी रहेगा। व्यातीपात-वरीयान योग के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्ता तय नहीं हो पाएगा।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 13
मीन राशि
बुधवार को आपको अपने साथी का सहयोग और प्यार मिलेगा। शाम तक का समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। जबकि उसके बाद किसी कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 22
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: एक या दो नहीं, मई में 5 बार गोचर करेंगे बुध देव; जानें किन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines